उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
heat alert, Heatwave Alert, IMD, Indian Meteorological Department, Meteorological Department, rain alert, Rain in Lucknow, Rain in UP, storm alert, आईएमडी, आंधी का अलर्ट, गर्मी का अलर्ट, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, लखनऊ में बारिश, हीटवेव का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
देश के 20 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, MP-राजस्थान में हीटवेव की चेतावनी
नई दिल्ली: देश के उत्तरी-पश्चिमी राज्यों में भीषण गर्म के बाद मौसम में बदलाव आया है। बुधवार शाम से ही उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 20 से ज्यादा राज्यों में गुरुवार को आंधी, तूफान और बारिश की संभावना जताई है।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर सहित 19 जिलों में सुबह से तेज आंधी के साथ बारिश जारी है। तीन शहरों में ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, बिहार में बीते 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने से 22 की मौत हुई हैं। आज 8 जिलों में ऑरेंज, जबकि 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश समेत तीन राज्यों में हीटवेव की संभावना
IMD के अनुसार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में हीटवेव की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के 16 जिलों में बारिश के आसार हैं। MP में भी लू के बीच बुधवार को ओले गिरे और हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने उज्जैन-ग्वालियर संभाग में लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जबकि 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है।
अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी राज्यों के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिन बारिश की संभावना है। उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल और नागालैंड में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। केरल, तमिलनाडु और आंध्र में अगले दो दिन तक कई जगहों पर बारिश होगी।
वहीं, गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। तापमान 40 डिग्री पार पहुंच सकता है। अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी भारत, गुजरात और महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। उसके बाद 4 दिन तापमान 2-4 डिग्री तक तापमान नीचे आ सकता है।



Post Comment