GST 2.0: SP MP अवधेश प्रसाद की तीखी प्रतिक्रिया, बोले- …कोई राहत नहीं

Awadhesh Prasad: सपा सांसद ने धुरंधर-2 को बताया प्रोपगेंडा, सरकार पर साधा निशाना

GST 2.0: यूपी के अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जीएसटी संशोधन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में जीएसटी में राहत देना चाहती है तो सबसे पहले किसानों पर लग रहे कर को हटाए। किसान आज भी खाद, कीटनाशक और कृषि यंत्रों पर जीएसटी चुकाने के लिए मजबूर हैं। यह उनके ऊपर अतिरिक्त बोझ है, जबकि सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के दावे करती है।

सांसद ने कहा कि इस संशोधन से आम जनमानस को कोई राहत नहीं मिल रही है। यदि सरकार की नियत साफ है तो उसे उन वस्तुओं पर जीएसटी हटाना चाहिए, जिनका उपयोग आम लोग करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल दिखावा कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि गरीब और किसान लगातार परेशान हैं।

जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिएअवधेश प्रसाद

अवधेश प्रसाद ने अफसोस जताते हुए कहा कि इस सरकार में तो कफन पर भी जीएसटी लगाया गया है। यह स्थिति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। देश में करीब 90 करोड़ लोग राशन पर निर्भर हैं, लेकिन इस जीएसटी संशोधन से उनकी आर्थिक हालत में कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार को ईमानदारी से किसानों और गरीब वर्ग के लिए कदम उठाने चाहिए। जरूरी वस्तुओं को जीएसटी से मुक्त करना चाहिए।

Post Comment

You May Have Missed