बिहार चुनाव में भाजपा-एनडीए की होगी एकतरफा जीत: Keshav Prasad Maurya

बिहार चुनाव में भाजपा-एनडीए की होगी एकतरफा जीत: Keshav Prasad Maurya

Deputy CM Keshav Prasad Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के चुनाव में भाजपा और एनडीए गठबंधन की एकतरफा जीत होने जा रही है। कांग्रेस की भ्रष्टाचार वाली नीति के चलते भारत आज विश्व में पिछड़ गया है। हमसे बाद में आजाद होने वाले देश विकसित बन गए हैं जबकि भारत आज भी विकासशील है। कांग्रेस, राजद एंड कंपनी के मुद्दों की हवा निकल गई है। जनता बिहार चुनाव में इनको जवाब देगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, कांग्रेस की ओर से बिहार में निकाली गई यात्रा में अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया। आज बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है तो कांग्रेस को भ्रष्टाचारयुक्त बिहार याद आ रहा है।

2027 में तीसरी बार बनने जा रही भाजपा की सरकार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं। विपक्ष के दुष्प्रचार को नाकाम करने का कार्य करें। 2027 में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने सभी को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन की पहली गुरु मां होती है। इसके बाद शिक्षक के सानिध्य में मनुष्य जीवन के पथ पर आगे बढ़ता है। मौर्य ने कहा कि 15 अगस्त को पीएम मोदी ने लाल किले से जो वादा किया था उसको पूरा कर दिया। जीएसटी के नए बदलाव से लोगों को काफी फायदा होगा। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू हो जाएगा।

Post Comment

You May Have Missed