यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ा महंगाई भत्ता

यूपी के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ा महंगाई भत्ता

DA Hike in UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2 फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इससे राज्य के 16 लाख सरकारी कर्मचारियों को फायदा होगा। यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2025 से लागू होगा। यूपी में महंगाई भत्ता इस समय 53 फीसदी है, जो अब बढ़कर 55 फीसदी हो गया है।

इन कर्मचारियों को होगा फायदा

इस फैसले से राज्य के सरकारी कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण/प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, कार्यप्रभारित कर्मचारी और यूजीसी वेतनमानों में कार्यरक कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

Post Comment

You May Have Missed