उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
flood and landslide, flood in Assam, flood in Manipur, Indian Meteorological Department, rain alert, Rain alert in Rajasthan, thunderstorm and rain warning, असम में बाढ़, आंधी-बारिश की चेतावनी, बाढ़ और लैंडस्लाइड, बारिश का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, मणिपुर में बाढ़, राजस्थान में बारिश का अलर्ट
Shailendra Singh
0 Comments
पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़-लैंडस्लाइड से 34 लोगों की मौत, मध्यप्रदेश और राजस्थान के 80 जिलों में बारिश
नई दिल्ली: देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बीते चार दिनों में भारी बारिश जारी है, जिस कारण बाढ़ और लैंडस्लाइड से कम से कम 34 लोगों की मौत हुई है। इसमें असम में आठ, अरुणाचल प्रदेश में नौ, मिजोरम में पांच और मेघालय में छह मौतें शामिल हैं। भारतीय सेना, एयरफोर्स और असम रायफल्स को राहत और बचाव के लिए लगाया गया है।
असम में 19 जिलों के 764 गांवों में बाढ़ आ गई है। राज्य के करीब 3.6 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार को 2 और लोगों की मौत के साथ राज्य में बाढ़-लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या 10 हो गई है। त्रिपुरा में 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मणिपुर में रविवार को सेना, असम राइफल्स और फायर सर्विस ने बाढ़ प्रभावित जिलों से 1,500 से ज्यादा लोगों को बचाया। रेस्क्यू की कई तस्वीरें में अधिकारियों को नावों और अपनी पीठ पर उठाकर लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हुए देखा गया।

राजस्थान और मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट
सिक्किम के मंगन जिले के लाचेन और लाचुंग में एक हजार से ज्यादा टूरिस्ट 30 मई से फंसे हुए हैं। मंगन SP ने बताया कि लैंडस्लाइड, पुल ढहने और तीस्ता नदी के उफान के कारण पर्यटकों को नहीं निकाला जा सका है। सोमवार तक रेस्क्यू की उम्मीद है। इधर, राजस्थान के 30 जिलों और मध्य प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट है। बिहार के वैशाली में रविवार शाम तेज आंधी-बारिश के कारण एक घर गिरने से 60 साल की महिला की मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी है।



Post Comment