धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, ईशा देओल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, ईशा देओल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार (08 दिसंबर) को 90वां जन्मदिवस है। इस मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा है। ईशा ने बताया कि उन्हें अपने पापा के साथ बिताए वो पल बहुत याद आते हैं, जब वे साथ में हंसते थे और लंबे समय तक बातें करते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने पापा का प्यार उनके सभी फैंस तक पहुंचाती रहेंगी।

ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर पिता धर्मेंद्र के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा हमारा सबसे मजबूत रिश्ता। हम दोनों हर जन्म में, हर दुनिया में और उससे भी आगे तक हमेशा साथ हैं, पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती, हम एक हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत प्यार से, बहुत संभालकर और बड़ी कीमती तरह से अपने दिल में रख लिया है। बहुत गहराई में, ताकि इस पूरे जीवन में आपको अपने साथ लेकर चल सकूं।

धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, ईशा देओल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

बेटी होने के नाते मुझे जो आपने दिया, उसकी कोई तुलना नहीं

आपके साथ बिताई वो जादुई और अनमोल यादें। जीवन की सीखें, आपकी दी हुई शिक्षा, आपका मार्गदर्शन, आपका स्नेह, आपका बिना शर्त का प्यार, आपकी मर्यादा और आपकी मजबूती यह सब कुछ जो आपने मुझे अपनी बेटी होने के नाते दिया है, उसे कोई भी कभी नहीं बदल सकता और न ही कोई उससे तुलना कर सकता है।

मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा। आपकी वो गर्म, सुरक्षित झप्पियां जो सबसे आरामदायक कंबल जैसी लगती थीं। आपके वो नर्म लेकिन मजबूत हाथ, जिनकी पकड़ में छिपा हुआ प्यार और कई अनकहे संदेश होते थे। आपकी आवाज में मेरा नाम पुकारना और फिर हमारी लंबी बातें, हंसी और शायरियां सब बहुत याद आते हैं।

धर्मेंद्र की 90वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, ईशा देओल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

आपके चाहने वालों तक पहुंचाऊंगी आपका प्‍यार

ईशा देओल ने आगे लिखा, आपका जीवन-मंत्र हमेशा विनम्र रहो, खुश रहो, स्वस्थ और मजबूत रहो। मैं वादा करती हूं कि मैं आपकी विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाऊंगी। और मैं अपनी पूरी कोशिश करूंगी कि आपका प्यार उन लाखों लोगों तक पहुंचाऊं, जो आपको उतना ही चाहते हैं, जितना मैं।

24 नवंबर को हुआ था धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। लेकिन फिर 24 नवंबर को उनका निधन हो गया था।

Previous post

मध्‍य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, राजस्थान में एक हफ्ते सर्दी से राहत; श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे

Next post

अमौसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट के इंतजार में बैठे यात्री की तबीयत बिगड़ी, अस्‍पताल पहुंचने पर मौत

Post Comment

You May Have Missed