मध्‍य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, राजस्थान में एक हफ्ते सर्दी से राहत; श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे

मध्‍य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट, राजस्थान में एक हफ्ते सर्दी से राहत; श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे

नई दिल्‍ली: उत्तर भारत में शीतलहर के चलते पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में रविवार को न्यूनतम तापमान 3 से सात 7 सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल में पिछले 3 दिनों से शीतलहर चल रही है। यहां रविवार को पारा 7 डिग्री तक गिर गया। 17 शहरों में तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज हुआ। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन और सागर संभाग में शीतलहर का असर सबसे ज्यादा है।

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुआ है। इसके कारण जोधपुर, जैसलमेर समेत कुछ जिलों में बादल छाए रहे। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई, जिससे शीतलहर से लोगों को फिलहाल राहत मिली है।

जम्‍मू-कश्‍मीर में अमरनाथ यात्रा बेस कैंप सबसे ठंडी जगह

जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। रविवार को अमरनाथ यात्रा बेस कैंप जम्मू-कश्मीर में सबसे ठंडी जगह रही। यहां तापमान माइनस 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री दर्ज हुआ। जम्मू-कश्मीर में आज बर्फबारी के आसार हैं।

उत्तराखंड के 3 जिलों में भी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। केदारनाथ में रविवार को तापमान माइनस 17 डिग्री और बद्रीनाथ में माइनस 14 डिग्री दर्ज हुआ।

Post Comment

You May Have Missed