डीके शिवकुमार बने कर्नाटक सीएम, जी परमेश्वर ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक सीएम, जी परमेश्वर ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु: बेंगलुरु के लोक भवन में बुधवार को डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान वे हाथ में संविधान रखे हुए थे। उन्हें 30 मई को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया था। जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। इनके अलावा, 12 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

डीके शिवकुमार बने कर्नाटक सीएम, जी परमेश्वर ने ली उप मुख्यमंत्री पद की शपथ

बता दें कि शिवकुमार, सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। सिद्धारमैया ने 28 मई को मुख्‍यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। वे 20 मई, 2023 से 28 मई, 2026 तक मुख्यमंत्री रहे।

शपथ में राहुल-खड़गे शामिल हुए

नई कैबिनेट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक भी शामिल हैं। मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार विधान परिषद और राज्यसभा चुनाव के बाद होने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा केरल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री और अन्य कांग्रेस नेता शामिल हुए। शपथ ग्रहण से ठीक एक दिन पहले सिद्धारमैया को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का सदस्य नियुक्त किया गया।

Post Comment

You May Have Missed