Dhamaal 4 ने पकड़ी रफ़्तार, 100 करोड़ क्लब में एंट्री को तैयार
Dhamaal 4 Box Office Collection:: मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर की ओर खींचे चले आ रहे हैं. इस फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है. इसका लोगों को लंबे समय से इंतजार था और अब फिल्म को काफी अच्छे रिव्यू भी मिले हैं. सिनेमाघरों में फिल्म जमकर नोट छाप रही है. अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने सिर्फ तीन दिनों में ही सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म गोली की रफ्तार से दौड़ रही है.
फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 रेटिंग मिली है और कमाई का ग्राफ भी लगातार ऊपर बढ़ता जा रहा है. इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, अंजली आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, रवि किशन, संजय मिश्रा और जावेद जाफरी जैसे सितारे नजर आए हैं. फिल्म की कमाई की बात करें तो यह अभी तक कुल 92 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गई है.
देशभर में बढ़ी शोज की संख्या
बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘धमाल 4’ के करीब 10 हजार शो देशभर में चलाए जा रहे थे, लेकिन फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद अब इसके 11 हजार से ज्यादा शो कर दिए गए हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था और दूसरे दिन 22 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए. तीसरे दिन, यानी वीकेंड रविवार को फिल्म ने 28 करोड़ 50 लाख रुपये का कारोबार किया. रिलीज के बाद से अब तक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल मिलाकर 65 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर चुकी है. करीब 200 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने कुल ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन 78 करोड़ रुपये कर लिया है.



Post Comment