UP के 20 शहरों में घना कोहरा, 50 मीटर विजिबिलिटी; लखनऊ रूट की 50 ट्रेन कैंसिल

UP के 20 शहरों में घना कोहरा, 50 मीटर विजिबिलिटी; लखनऊ रूट की 50 ट्रेन कैंसिल

लखनऊ: पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं ने उत्‍तर प्रदेश में अचानक सर्दी बढ़ा दी है। बरेली, वाराणसी और जौनपुर सहित 20 शहरों में घना कोहरा छाया है। बरेली में विजिबिलिटी 50 मीटर और काशी में 500 मीटर दर्ज की गई। कोहरे के चलते हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। शाहजहांपुर में रोडवेज बस और डीसीएम की टक्कर हो गई। हादसे में डीसीएम चालक सहित तीन लोग घायल हो गए।

बुलंदशहर में इस सीजन का सबसे कम पारा 9°C दर्ज किया गया। कोहरे के चलते काशी में 8 ट्रेनें निरस्त कर दी गईं। अगले महीने से लखनऊ रूट की 50 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। प्रदेश में सुबह से शाम तक बादलों और सूरज की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने लगे हैं।

अगले पांच दिनों में आई तापमान गिरावट

लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- हिमालयी क्षेत्रों से आ रहीं पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4°C तक की गिरावट की संभावना है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है।

कोहरे के कारण लखनऊ रूट की 50 ट्रेनें रद्द

उत्तर प्रदेश में कोहरे का मौसम आते ही ट्रेनों की चाल थमने लगी है। सर्दियों में बढ़ती धुंध और कम विजिबिलिटी को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। कई ट्रेनों के फेरों में कटौती की गई है, जबकि कुछ को दिसंबर से मार्च तक के लिए पूरी तरह रोक दिया गया है।

Post Comment

You May Have Missed