आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर सीएम योगी के निर्देश, पूरी तत्परता से कार्य करें अधिकारी

आंधी-बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात को लेकर सीएम योगी के निर्देश, पूरी तत्परता से कार्य करें अधिकारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि के मद्देनजर संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर सर्वे करें तथा राहत कार्य पर नज़र रखें। आकाशीय बिजली, आंधी तूफान, बारिश आदि आपदा से जनहानि और पशुहानि होने की स्थिति में तत्काल प्रभावितों को राहत राशि का वितरण करें। घायलों का समुचित उपचार कराया जाए।

सीएम योगी ने निर्देशित किया कि अधिकारीगण सर्वे कराकर फसल नुकसान का आकलन करते हुए आख्या शासन को भेजें, जिससे इस संबंध में अग्रेत्तर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि जल जमाव की स्थिति होने पर प्राथमिकता पर जल निकासी की व्यवस्था कराई जाए।

Previous post

दिल्ली-यूपी और छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली के कारण 10 लोगों की मौत, आठ राज्यों में ओले गिरने की संभावना

Next post

पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाई पूरी तरह रोक, राष्ट्रीय एकता के लिए जरूरी कदम बताया

Post Comment

You May Have Missed