उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Hail alert, Indian Meteorological Department, Lightning alert, rain alert, Rain in Delhi, Rain in UP, UP Meteorological Department, UP News, ओले गिरने का अलर्ट, दिल्ली में बारिश, बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने का अलर्ट, भारतीय मौसम विभाग, यूपी में बारिश, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
दिल्ली-यूपी और छत्तीसगढ़ में बारिश-बिजली के कारण 10 लोगों की मौत, आठ राज्यों में ओले गिरने की संभावना
नई दिल्ली: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गुरुवार रात आंधी-बारिश और बिजली-पड़े गिरने की घटनाओं में 11 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली-यूपी में 4-4 और छत्तीसगढ़ में 2 लोगों ने जान गंवाई है। दिल्ली-एनसीआर से अभी भी तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल रही है। यहां निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से 100 से ज्यादा फ्लाइट्स डिले हो गई हैं। 3 उड़ानों को डायवर्ट भी करना पड़ा।
इससे पहल गुरुवार को पश्चिम बंगाल के संदकफू में ताजा बर्फबारी हुई। जम्मू में भारी बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले गुरुवार को जयपुर, जैसलमेर, भीलवाड़ा और पाली में आंधी के साथ बारिश हुई और कई जगह ओले भी गिरे।
इन राज्यों में धूल भरी आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में ओले गिर सकते हैं। जबकि राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में धूल भर आंधी चलेगी।
अगले 3 दिनों का मौसम अपडेट
- 3 मई- राजस्थान में धूल भर आंधी चलेगी। मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, सिक्किम, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में ओले गिर सकते हैं। केरल, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में बारिश का अलर्ट है। यूपी, पंजाब, चंडीगढ, दिल्ली, बिहार, गुजरात में गर्मी का यलो अलर्ट है।
- 4 मई- राजस्थान में धूल भर आंधी चलेगी। मध्यप्रदेश में ओले गिर सकते हैं। मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु-पुडुचेरी, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट है। जबकि यूपी, पंजाब, चंडीगढ, दिल्ली, बिहार, गुजरात में गर्मी का यलो अलर्ट है।
- 5 मई- मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, तमिलनाडु-पुडुचेरी और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। राजस्थान में धूल भरी आंधियां चल सकती हैं। मध्यप्रदेश, यूपी, पंजाब, चंडीगढ, दिल्ली, बिहार, गुजरात में गर्मी का यलो अलर्ट है।



Post Comment