उत्तर प्रदेश
राजनीति
Cabinet Meeting on Mahakumbh, CM Yogi, DGP Prashant Kumar, Mahakumbh 2025, Prayagraj Mahakumbh, Prayagraj Mahakumbh 2025, Prayagraj News, UP News, UP Police, Yogi Cabinet, Yogi Cabinet Meeting, डीजीपी प्रशांत कुमार, प्रयागराज महाकुंभ, प्रयागराज महाकुंभ 2025, महाकुंभ 2025, महाकुंभ में कैबिनेट बैठक, यूपी पुलिस, योगी कैबिनेट, योगी कैबिनेट बैठक, सीएम योगी
Shailendra Singh
0 Comments
महाकुंभ में कैबिनेट बैठक के बाद स्नान करेंगे सीएम योगी और सभी मंत्री, सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी
प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ 2025 का बुधवार (22 जनवरी) को 10वां दिन है। अब तक नौ करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। आज सुबह संगम में यूपी पुलिस के डीजीपी प्रशांत कुमार ने स्नान किया। इसके बाद खुद मोटर बोट चलाई। उन्होंने सीएम योगी और मंत्रियों के स्नान से पहले घाटों पर सुरक्षा-व्यवस्था देखी। आज महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक है, जिससे के बाद सीएम और सभी 54 मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम स्नान के लिए जाएंगे।
आज महाकुंभ में योगी कैबिनेट की बैठक है। बैठक के बाद CM और सभी 54 मंत्री अरैल VIP घाट से मोटर बोट के जरिए संगम स्नान के लिए जाएंगे। कैबिनेट मीटिंग में 12 से ज्यादा प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी। सरकार बड़े औद्योगिक घरानों के लिए सुविधाएं और रियायतें भी बढ़ा सकती है, ताकि निवेश और बढ़े। 40 लाख छात्रों को स्मार्टफोन और टैबलेट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है।
महाकुंभ के सभी हॉस्पिटल अलर्ट पर
महाकुंभ में आज योगी कैबिनेट की मीटिंग है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से सभी हॉस्पिटल को अलर्ट पर रखा गया है। मेला क्षेत्र के केंद्रीय चिकित्सालय, 2 सब सेंटर हॉस्पिटल, 8 सेक्टर हॉस्पिटल सहित SRN हॉस्पिटल को 48 घंटे के लिए अलर्ट मोड पर कर दिया गया है।
सभी डॉक्टरों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। डॉक्टरों से कहा गया है कि 48 घंटे मेला क्षेत्र में ही रहें। बाहर न जाएं, क्योंकि इमरजेंसी में हॉस्पिटल पहुंचना पड़ा तो ट्रैफिक में फंसकर देर हो सकती है। केंद्रीय अस्पताल में 2 बेड का सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में सभी तरह की इमरजेंसी सेवाएं, ऑक्सीजन, दवाइयों का स्टॉक रखा गया है। यहां 2 डॉक्टरों सहित पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए हैं।
अरैल के आसपास 20 एंबुलेंस लगाई गईं
कैबिनेट की बैठक अरैल में है, जिसके लिए 25 बेड के सब सेंटर हॉस्पिटल में भी सभी तरह ही स्वास्थ्य सुविधाएं रखी गई हैं। अरैल के आसपास करीब 20 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। मंगलवार को पूरे दिन अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. राकेश शर्मा टीम के साथ सभी अस्पतालों में गए। वहां की स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा और डॉक्टरों से अलर्ट रखने को कहा।



Post Comment