जेपी नड्डा से मिले CJP के नेता, सामने रखी तीन मांग; केंद्रीय मंत्री ने भी दिया अपडेट

जेपी नड्डा से मिले CJP के नेता, सामने रखी तीन मांग; केंद्रीय मंत्री ने भी दिया अपडेट

CJP News: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की है और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने तीन मांगें रखी हैं। CJP ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को दोहराते हुए आरोप लगाया है कि वे NEET 2026 पेपर लीक समेत कई परीक्षाओं को सफलतापूर्वक कराने में विफल रहे हैं। वहीं सरकार ने सीजेपी से धरना खत्म करने को कहा है। ज्ञापन में CJP ने बताया कि छह जून से शुरू हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शनों की सीरीज में 20 जून से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया।

इसमें सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। 28 जून से वांगचुक ने भूख हड़ताल शुरू कर दी, जो आज 20 जुलाई तक जारी है। CJP ने NEET 2026 पेपर लीक को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन के अनुसार इस लीक के कारण 21 छात्रों ने आत्महत्या कर ली। इसके अलावा CBSE 12वीं की पोर्टल समस्याएं और CUET परीक्षा में देरी जैसी घटनाओं के बावजूद शिक्षा मंत्री की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जो उनकी अक्षमता को दर्शाता है।

CJP की प्रमुख मांगें

  • सोनम वांगचुक की बिना किसी प्रतिबंध के रिहाई

  • शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा/बर्खास्तगी

  • NEET 2026 पेपर लीक में आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये मुआवजा

जेपी नड्डा ने किया धरना खत्म करने का अनुरोध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने ट्वीट किया कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बातचीत का प्रस्ताव दिया। सुबह 11:50 बजे से चर्चा जारी थी। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई। प्रदर्शनकारियों ने शाम 4 बजे लिखित ज्ञापन सौंपा। जेपी नड्डा ने उनसे धरना खत्म कर सामान्य स्थिति बहाल करने में सहयोग का अनुरोध किया।

Post Comment

You May Have Missed