PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को मिल रहीं धमकियां, दुकान बम से उड़ाने की धमकी

PM मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाले बिक्रम को मिल रहीं धमकियां, दुकान बम से उड़ाने की धमकी

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस झालमुड़ी बेचने वाले बिक्रम कुमार के यहां झालमुड़ी खाई थी, उसको जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। बिक्रम की दुकान से प्रधानमंत्री ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। इस घटना के बाद बिक्रम कुमार चर्चा में आ गए थे।

बिक्रम ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन कॉल आ रहे हैं। कॉल करने वाले लोग उनकी दुकान उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। बिक्रम ने बताया कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार भी दिखा रहे थे। इसके चलते वे और उनका परिवार काफी तनाव में है।

पीएम मोदी ने वीडियो और फोटोज किए थे शेयर

पीएम मोदी ने 20 अप्रैल को चुनाव प्रचार के दौरान झाड़ग्राम में चुनावी रैली की थी। रोड शो के दौरान उन्होंने बिक्रम की दुकान से झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। पीएम ने बिक्रम से हुई इस मुलाकात का करीब 40 सेकेंड का वीडियो और फोटोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

बिक्रम कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। अब अपने मां-पिता के साथ बंगाल में रहते हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बिक्रम ने कहा था- ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि प्रधानमंत्री मेरी दुकान में आकर झालमुड़ी खाएंगे। मैंने पैसे लेने से मना किया, लेकिन उन्होंने जबरदस्ती दे दिए। खा कर बोले कि अच्छा बना है।’ वहीं, पढ़ाई के बारे में पूछने पर मैंने बताया कि गरीबी के चलते ज्यादा नहीं पढ़ सका। फिर पीएम ने कमाई के बारे में पूछा- मैंने कहा कि 1000-1200 रुपये कमा लेता हूं। वे करीब 10 मिनट तक दुकान में रुके, उन्होंने राजनीति की कोई बात नहीं की थी।

Previous post

कॉकरोच जनता पार्टी के इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ फॉलोअर्स, फाउंडर के माता-पिता बोले- डर है बेटा गिरफ्तार न हो जाए

Next post

‘माता-पिता दोनों IAS हैं तो आरक्षण क्यों?’, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- संतुलन जरूरी है

Post Comment

You May Have Missed