Bihar Exit Poll Results 2025: 14 एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, महागठबंधन को मिलीं 84 सीटें; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bihar Exit Poll Results 2025: 14 एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, महागठबंधन को मिलीं 84 सीटें; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पटना: बिहार चुनाव 2025 के एग्जिट पोल्‍स में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बड़ी बढ़त के संकेत मिले हैं। मंगलवार को दूसरे चरण के मतदान के बाद 13 एजेंसियों के पोल ऑफ पोल्स में एनडीए को 154 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, तेजस्‍वी-राहुल का महागठबंधन 84 सीटों पर सिमटता दिख रहा है, जबकि अन्य के खाते में 5 सीटें जा सकती हैं। पहली बार चुनाव में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी बेअसर नजर आ रही है, उसे 3-5 सीटें मिलने का अनुमान है।

पिछले चुनाव में एनडीए को 125, महागठबंधन को 110 और अन्य को 8 सीटें मिली थीं। यानी इस बार एनडीए को करीब 29 सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को 28 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। राज्य में 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हुआ। पहले फेज में 121 सीटों पर 65% वोटिंग हुई है। वहीं, दूसरी फेज में रिकॉर्ड 67% मतदान हुआ है। अब रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा।

Bihar Exit Poll Results 2025: 14 एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, महागठबंधन को मिलीं 84 सीटें; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Bihar Exit Poll Results 2025: 14 एग्जिट पोल में बिहार में NDA सरकार, महागठबंधन को मिलीं 84 सीटें; पढ़ें पूरी रिपोर्ट

पिछले 2 चुनावों में गलत साबित हुए थे एग्जिट पोल

पिछले तीन विधानसभा चुनावों (2010, 2015, 2020) के एग्जिट पोल्स के रुझान बताते हैं कि सर्वे एजेंसियां वोटर्स का मूड ठीक से पकड़ नहीं पाईं। 2015 में ज्यादातर एग्जिट पोल्स ने NDA यानी भाजपा+ को बढ़त दी थी, जबकि नतीजों में महागठबंधन (RJD-JDU-कांग्रेस) ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया।

वहीं, 2020 में तस्वीर उलटी रही। इस बार कई एजेंसियों ने महागठबंधन की जीत का अनुमान लगाया, लेकिन परिणामों में NDA ने 125 सीटें जीतकर सरकार बनाई। यानी ज्यादातर पोल्स फिर गलत साबित हुए।

क्‍या होता है एग्जिट पोल?

चुनाव के दौरान जनता का मूड जानने के लिए दो तरह के सर्वे किए जाते हैं। वोटिंग से पहले के सर्वे को ओपिनियन पोल कहते हैं। वोटिंग के दौरान होने वाले सर्वे को एग्जिट पोल कहा जाता है। आम तौर पर एग्जिट पोल के नतीजे आखिरी फेज की वोटिंग खत्म होने के एक घंटे बाद जारी किए जाते हैं।

एग्जिट पोल करने वाली एजेंसियों के वॉलंटियर वोटिंग के दिन वोटिंग बूथ पर मौजूद होते हैं। ये वॉलंटियर वोट देकर लौट रहे लोगों से चुनाव से जुड़े सवाल पूछते हैं। वोटर्स के जवाब के आधार पर रिपोर्ट बनाई जाती है, जिससे पता चले कि वोटर्स का रुझान किस तरफ ज्यादा है। इसी आधार पर चुनाव के नतीजों का अनुमान लगाया जाता है।

Post Comment

You May Have Missed