बरेली GRP के हेड कांस्टेबल ने दिया इस्तीफा, राजनीति में जाने की जताई इच्छा
बरेली: बरेली GRP में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। जमशेद ने इसकी जानकारी देते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वीडियो में दिख रहा है कि सिपाही के हाथ में इस्तीफा लिखी हुई चिट्ठी है। इसमें वह कह रहे हैं कि नौकरी छोड़ाना आसान नहीं है, लेकिन उनका उद्देश नौकरी से भी बड़ा है। इसलिए इस्तीफा दे रहा हूं। सिपाही ने राजनीति में जाने की इच्छा जताई है।
वीडियो में सिपाही ने इसे साम्प्रदायिकता के खिलाफ अपनी आवाज उठाते का तरीका बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे देश को बांटने और नफरत की आग में झोंकने वाली ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। वे समानता, एकता व धर्मनिरपेक्षता लाना चाहते हैं। इस उद्देश्य के लिए उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपने का निर्णय लिया है।
पुलिस विभाग के प्रति जताया आभार
मोहम्मद जमशेद ने पुलिस विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विभाग ने उन्हें जीवन में बहुत कुछ सिखाया है, जो उन्हें किसी बड़ी यूनिवर्सिटी में भी सीखने को नहीं मिला। इस्तीफे की जानकारी बरेली जंक्शन जीआरपी थाने के प्रभारी को हुई तो उन्होंने हेड कांस्टेबल को बरेली पुलिस लाइन भेज दिया। बरेली एसएसपी ने कहा कि इस्तीफा नहीं मिला है। चिट्ठी मिलेगी तो विभागीय नियम के तहत उस पर कार्रवाई होगी।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/14/bareilly-grp-head-constable-mohammed-jamshed-resign-from-up-police-will-join-politics-hindi-news-zxc-2026-06-14-20-30-07.jpeg)
बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में थी तैनाती
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के गुरेर गांव के निवासी मोहम्मद जमशेद पिछले 10 साल से यूपी पुलिस में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। बरेली जीआरपी में वह 22 मार्च, 2026 से तैनात हैं। उनका इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रविवार को ही इस्तीफा की चिट्ठी लिखकर उन्होंने वीडियो पोस्ट किया।
अपने त्याग पत्र में अपनी विचारधारा के केंद्र में धर्मनिरपेक्षता, समानता और राष्ट्रीय एकता को रखा है। इस्तीफा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही हेड कांस्टेबल को 14 जून 2026 दिन रविवार की सुबह ही पुलिस लाइन भेज दिया गया।
राजनीति में जाना है, इसलिए इस्तीफा जरूरी
एसएसपी को सौंपे गए एक त्याग पत्र में एक पुलिसकर्मी ने वर्दी के प्रति अपने सम्मान और नौकरी से संतुष्टि को व्यक्त करते हुए सेवा से मुक्त होने का आग्रह किया है। पुलिसकर्मी का कहना है कि उन्होंने हमेशा एक आदर्श पुलिसवाला बनकर वर्दी के सम्मान को बनाए रखा है।
वर्तमान समय में देश और प्रदेश में बढ़ती साम्प्रदायिकता और उसके चलते लोगों के बीच बढ़ती कटुता व शत्रुता पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा है कि वे अब इस स्थिति को कम करने के लिए राजनीति के माध्यम से देश सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने एसएसपी को दिए त्याग पत्र शीघ्र स्वीकार करने की प्रार्थना की है।
एसएसपी बोले- इस्तीफा सोशल मीडिया पर वायरल, मुझे नहीं मिला
वहीं, एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुझे भी हेड कांस्टेबल मोहम्मद जमशेद के इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया से हुई है। अभी मुझे हेड कांस्टेबल ने इस्तीफा नहीं सौंपा है। जीआरपी में यहां से सम्बध है। जब यहां आमद होगी और अगर त्याग पत्र देता है तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।



Post Comment