Bakrid 2026: राष्ट्रपति व PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नामाज

Bakrid 2026: राष्ट्रपति व PM मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई नामाज

Bakrid 2026: ईद उल-अज़हा यानि बकरीद का पर्व देशभर में अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह नमाज अदा की गई। नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारा कायम रखने की दुआ की गई है। बकरीद के अवसर पर हर तरफ व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ने शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए पहले से ही कमर कस ली थी। राजधानी की बात करें तो दिल्ली पुलिस ने मध्य जिले में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए गए थे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-अजहा के अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेषकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। यह त्योहार समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व हमें मानवता, विशेषकर वंचित वर्गों, की सेवा करने की प्रेरणा देता है। आइए, इस अवसर पर हम समाज में प्रेम और समरसता का संचार करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता से आगे बढ़ें।’

पीएम मोदी ने दिया यह संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘ईद-उल-अधा की हार्दिक शुभकामनाएं! ईश्वर करे कि यह अवसर हमारे समाज में भाईचारे और खुशियों की भावना को और गहरा करे। सभी की सफलता और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना।’

बकरीद पर दिल्ली पुलिस की व्यापक सुरक्षा

दिल्ली पुलिस ने बकरीद के लिए मध्य जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। संयुक्त पुलिस आयुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि पुलिस ने पहले ही रूट मार्च और फ्लैग मार्च किए थे। उत्सव अब तक पूरी तरह घटना-मुक्त रहा है। कुर्बानी घरों के भीतर ही की जाएगी। वहीं बकरीद पर गौतम बुद्ध नगर के 180 से अधिक मस्जिदों में नमाज अदा की जा रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त राजीव नारायण मिश्रा ने कड़े सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। तीनों जोन में सिविल पुलिस और पीएसी बल तैनात हैं। नियंत्रण कक्ष और सोशल मीडिया से निगरानी हो रही है। कानून व्यवस्था बिगड़ने नहीं दी जाएगी।

Post Comment

You May Have Missed