आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किए रामलला के दर्शन, कहा- रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क

आंध्र प्रदेश सीएम चंद्रबाबू नायडू ने किए रामलला के दर्शन, कहा- रामराज्य किसी भी सरकार के लिए बेंचमार्क

अयोध्‍या: आंध्र प्रदेश के मुख्‍यमंत्री चंद्रबाबू नायडू रविवार (28 दिसंबर) को अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पर प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने अधिकारियों के साथ उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से सीएम नायडू सीधे राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर उन्‍होंने कहा, आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन करने और पूजा-अर्चना करने का सौभाग्य मिला। यहां एक बार फिर आकर बहुत शांति और आध्यात्मिक सुकून मिला।

इसके बाद मीडिया से बातचीत में सीएम एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, रामराज्य किसी भी सरकार के लिए एक बेंचमार्क है। मैं उन सभी की सराहना करता हूं, जिन्होंने इस मंदिर (श्री राम जन्मभूमि मंदिर) को बनाने में योगदान दिया। यह भारत के लिए एक आध्यात्मिक केंद्र होगा। अयोध्या मंदिर आध्यात्मिक मूल्यों को बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है, मुझे अच्छे दर्शन हुए।

सीएम योगी की तारीफ

मुख्‍यमंत्री नायडू ने कहा कि मैं यूपी सरकार को धन्यवाद देता हूं। आजकल, यूपी बहुत अच्छा काम कर रहा है। अगर यूपी और बिहार विकसित होते हैं, तभी हम ‘विकसित भारत 2047’ हासिल कर सकते हैं। यूपी के मुख्यमंत्री बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मैं उन्हें बधाई देता हूं। अगले दो सालों में, यह मंदिर दूसरे मंदिरों के लिए बेंचमार्क बन जाएगा।

Previous post

लखनऊ में शियाओं का महाअधिवेशन, मौलाना ने कहा- वंदेमातरम् के नाम पर डराया जा रहा

Next post

सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों से कहा- हमने आपको कार्य करने की स्वतंत्रता दी, जन प्रतिनिधियों से संवाद जरूरी

Post Comment

You May Have Missed