नीट पेपर लीक मुद्दे पर स्‍पीकर से मिले राहुल गांधी, कहा- लोकसभा में चर्चा हो

नीट पेपर लीक मुद्दे पर स्‍पीकर से मिले राहुल गांधी, कहा- लोकसभा में चर्चा हो

नई दिल्‍ली: संसद के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। इससे पहले दोनों सदनों को 12 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। विपक्ष ने NEET पेपर लीक पर चर्चा की मांग की, प्लेकार्ड दिखाए और नारेबाजी की, जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी।

सदन के बाहर आकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। लोकतंत्र में ऐसा करना गलत है। वहीं, नेता विपक्ष राहुल गांधी ने भी लोकसभा स्पीकर से मुलाकात की। कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल और सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत काम रोकने का नोटिस दिया है। उन्होंने NEET UG 2026 पेपर लीक मामले पर तुरंत चर्चा कराने की मांग की है।

पीएम मोदी ने कहा- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

वहीं, इससे पहले संसद भवन में NDA संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में पीएम मोदी ने बताया कि पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। उन्होंने बताया कि पीएम ने यह भी विश्वास दिलाया है कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील से किसानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

जे.पी. नड्डा ने एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा

केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा में एम्स भुवनेश्वर के लिए एक नए सदस्य के चुनाव का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि एम्स अधिनियम के तहत यह चुनाव कराया जा रहा है। 2 अप्रैल 2026 को ममता मोहंता का राज्यसभा कार्यकाल खत्म होने से यह सीट खाली हुई थी, जिसे भरने के लिए सदन के एक सांसद को चुना जाएगा।

कंगना रनौत बोलीं- सभी सांसद प्रदर्शनकारियों से डरे हुए हैं

बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कल संसद के बाहर हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को लेकर कहा कि उस दौरान सभी सांसद संसद के अंदर ही मौजूद थे और भीड़ के हमले के डर से काफी डरे हुए थे।

सपा सांसद बोले- सरकार ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया

समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज को लेकर कहा कि देश की सबसे बड़ी ताकत यानी लाखों युवा अपनी समस्याएं बताने जंतर-मंतर पहुंचे थे। लेकिन सरकार ने उनकी बात सुनने के बजाय उन पर लाठियां चलवाईं।

आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर संसद परिसर में धरने पर बैठे

Post Comment

You May Have Missed