CJP बोली- बात करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए, दीपके की वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP बोली- बात करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए, दीपके की वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

नई दिल्‍ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बुधवार को सरकार की तरफ से बातचीत की पेशकश ठुकरा दी। सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि वे बातचीत के लिए किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी जगह पर बैठक करे।

वहीं, अभिजीत दीपके ने सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को उनकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी का शांतिपूर्ण प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

दिल्‍ली में 16 मेट्रो स्‍टेशन बंद

उधर, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। बुधवार सुबह से हजारों प्रदर्शनकारी यहां मौजूद हैं। इस बीच सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रों स्टेशन बंद कर दिए गए है।

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया गया।

जंतर-मंतर पर मंच पर चरखा और रामायण भी रखी गई

CJP बोली- बात करनी है तो सरकार जंतर-मंतर आए, दीपके की वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील

CJP बोली- जेपी नड्डा ने बात करने के लिए अपने आवास पर बुलाया था

CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि बुधवार सुबह दिल्ली पुलिस ने उन्हें बताया कि जेपी नड्डा उनसे बात करना चाहते हैं और उन्हें उनके आवास पर बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि CJP ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। उन्होंने आगे कहा कि वे किसी के घर या दफ्तर नहीं जाएंगे। अगर सरकार बातचीत करना चाहती है तो जंतर-मंतर आए या उसके आसपास किसी तटस्थ स्थान पर बैठक करे।

उन्होंने कहा कि सरकार को पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह उनकी मांगों पर गंभीरता से बातचीत करना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ औपचारिक बातचीत के लिए बुलाने का कोई मतलब नहीं है, क्योंकि हजारों लोग अब भी आंदोलन में शामिल हैं।

केजरीवाल बोले- आंदोलन को AAP का पूरा समर्थन

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश में लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही हैं और परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इस आंदोलन का पूरा समर्थन करती है।

CJP बोली- हम जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक हम जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे।

CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह आजादी के बाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन है। 20 जुलाई को जो हुआ, वह सिर्फ ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानी तो लाखों युवा दिल्ली आएंगे। इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे और न ही चुप बैठेंगे।

Post Comment

You May Have Missed