यूपी के 20 शहरों में आंधी-बारिश, पेड़-बिजली गिरने से सात मौतें; 24 घंटे में आएगा मानसून

यूपी के 20 शहरों में आंधी-बारिश, पेड़-बिजली गिरने से सात मौतें; 24 घंटे में आएगा मानसून

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में मंगलवार सुबह 20 शहरों में तेज हवा के साथ रुक-रुक कर बारिश हो रही है। कानपुर नगर, अयोध्या, गोरखपुर, बरेली, देवरिया, सीतापुर, बहराइच, पीलीभीत, गोंडा, रायबरेली, ललितपुर, चित्रकूट, फर्रुखाबाद, जौनपुर, कानपुर देहात, उन्नाव, रामपुर और मुरादाबाद में बारिश हुई।

देवरिया, जौनपुर में इतनी बारिश हुई कि खेतों में पानी भर गया। गोरखपुर में तेज हवा में पेड़ उखड़कर सड़क पर गिर गए। रायबरेली में आंधी-बारिश के साथ बिजली भी चमकी। इसके अलावा, बाकी शहरों में बादल छाए हैं। गर्मी से काफी राहत है। बीच-बीच में हल्की धूप निकल रही है।

75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

आज सभी 75 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। 38 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि आज से लू का असर खत्म हो जाएगा। अगले 24 घंटे में मानसून कभी भी यूपी में प्रवेश कर सकता है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो आगरा सबसे गर्म रहा। तापमान 42.9°C रिकॉर्ड किया गया। लखनऊ, समेत 15 शहरों में बारिश हुई। फिरोजाबाद में तेज आंधी चली। ई-रिक्शा पर पेड़ गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। तीन घायल हो गए। बस्ती और महराजगंज में बिजली गिरने से एक महिला और 9 साल के बच्चे की मौत हो गई।

10 दिन देर से दस्तक देगा मानसून

मौसम विभाग का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 दिन से यूपी-बिहार बॉर्डर पर अटका है। आज यह आगे बढ़ सकता है। मानसून की एंट्री के बाद सबसे पहले कुशीनगर, महराजगंज और सिद्धार्थनगर समेत तराई इलाकों में तूफानी बारिश होगी। मानसून आमतौर पर 20 जून तक यूपी आ जाता है, लेकिन इस बार यह करीब 10 दिन की देरी से आगे बढ़ रहा है।

लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून फिलहाल बिहार के मोतिहारी से होते हुए आगे बढ़ रहा है। यूपी के कुछ पूर्वी और तराई वाले इलाकों में प्री-मानसून की गतिविधियां और हल्की बारिश शुरू हो चुकी है। कल या फिर 1 जुलाई से 5 जुलाई के बीच पूर्वी और पश्चिमी यूपी में झमाझम बारिश का दौर देखने को मिलेगा। तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट आएगी।

हल्की बारिश का अलर्ट

बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, इटावा।

मध्यम बारिश का अलर्ट

शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, फतेहपुर, बांदा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा।

भारी बारिश का अलर्ट

सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, चित्रकूट, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, संत कबीर नगर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र।

Post Comment

You May Have Missed