मुख्तार की जमीन पर LDA ने बनाया योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंचाई विभाग ध्वस्त करने पहुंचा

मुख्तार की जमीन पर LDA ने बनाया योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंचाई विभाग ध्वस्त करने पहुंचा

लखनऊ: राजधानी के डालीबाग में माफिया मुख्तार अंसारी की जमीन पर एलडीए ने भवन बनाया है। यह मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट भी है। मगर, अब इसमें जबरदस्त ट्विस्ट आ गया है। इन भवनों में सिंचाई विभाग ने नोटिस लगा दिया है। इसमें लिखा कि ये भवन अवैध रूप से बनाए गए हैं।

बताते चलें कि सिंचाई विभाग ने एलडीए की डालीबाग की सरदार वल्लभभाई पटेल योजना को अतिक्रमण बता दिया है। इसे सिंचाई विभाग की जमीन बताते हुए इन पर तोड़ने का नोटिस चस्पा कर दिया था। हालांकि, एलडीए के लोगों ने नोटिस को छिपा दिया है। यदि सिंचाई विभाग का दावा सही निकलता है तो इस 72 फ्लैटों की योजना पर संकट आ जाएगा।

मुख्तार की जमीन पर LDA ने बनाया योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट, सिंचाई विभाग ध्वस्त करने पहुंचा

मुख्‍तार अंसारी के कब्‍जे से खाली कराई गई थी जमीन

यह योजना माफिया मुख्तार अंसारी के कब्जे से खाली कराई गई जमीन पर लाई गई है। करीब छह महीने पहले मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से ही योजना के आवंटियों को आवंटन पत्र वितरित किए थे। गृह प्रवेश का सामान भी दिया था। हालांकि, अभी तक किसी आवंटी का गृह प्रवेश नहीं हो पाया है। उनको कब्जे नहीं मिले हैं।

नोटिस के बाद गुरुवार को सिंचाई विभाग का दस्ता ध्वस्त करने पहुंचा। इस दौरान स्थानीय लोगों और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के बीच झड़प हुई।

Previous post

ओपी राजभर की पोस्ट से सपा में खलबली, लिखा- ‘टूट होकर रहेगी, सांसद बचाओ अभियान शुरू करें अखिलेश’

Next post

सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- एडवांस देने वाले ‘अफवाही मंत्री’ को ढूंढ रहे

Post Comment

You May Have Missed