सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- एडवांस देने वाले ‘अफवाही मंत्री’ को ढूंढ रहे

सपा में टूट के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, बोले- एडवांस देने वाले ‘अफवाही मंत्री’ को ढूंढ रहे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी में संभावित टूट को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर लगातार सपा में टूट का दावा कर रहे हैं। इसी बीच पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए उन पर तीखा पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए तंज कसा। उन्‍होंने लिखा- टिकट के दावेदारों के बाद अब अधिकारी और ठेकेदार मिलकर ‘ढुंढाई पंचायत’ कर रहे हैं। जिन लोगों से टिकट दिलाने के नाम पर एडवांस राशि लेने की बातें सामने आ रही हैं, वे अब उन लोगों की नजर में हैं। पहले तो ‘अफ़वाह मंत्री’ को केवल वे ही भावी प्रत्याशी ढूंढ रहे थे, जिनसे टिकट के नाम पर एडवांस वसूले हैं, लेकिन अब यह चर्चा है कि ‘30 सीट’ मिलने की बात महज अफवाह साबित हो रही है।

अगर सीट मिल गई तो भी नहीं जीतेंगे

अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए आगे लिखा- न तो उन्हें एक भी सीट मिलती दिख रही है और यदि कहीं कोई सीट मिल भी जाए तो जीतेंगे नहीं। अब स्थिति ऐसी है कि एई, जेई और एएमए स्तर के अधिकारी तथा विभागीय ठेकेदार भी मिलकर उनको तलाश रहे हैं। आरोप है कि इनसे ट्रांसफर, पोस्टिंग और कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर एडवांस लिया गया था।

सपा प्रमुख ने यह भी कहा कि जिस काली कमाई के सहारे बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वही अब उनके खिलाफ ‘पंचायत’ बैठा रही है। उनके इस बयान के बाद यूपी की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

Post Comment

You May Have Missed