ओपी राजभर की पोस्ट से सपा में खलबली, लिखा- ‘टूट होकर रहेगी, सांसद बचाओ अभियान शुरू करें अखिलेश’
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते कुछ समय से भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों के नेता लगातार समाजवादी पार्टी में टूट की बात कह रहे हैं। इसी बीच सुभासपा अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके सरगर्मी और बढ़ा दी है।
राजभर ने लिखा- ‘कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है? तो सुनो! सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की ‘बागी भूमि’ का एक लाल करेगा। और करे भी क्यों न? कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे ‘बागी बलिया’ का लाल बहुत आहत है। योजना पहले से थी, लेकिन कल की घटना ने आग में घी डालने का काम कर दिया। उन्होंने दावा किया कि टूट होकर रहेगी।’
कल से सब पूछ रहे हो कि सपा में क्या टूट होने वाली है?
तो सुनो!
सपा के बागी सांसदों के गुट का नेतृत्व उत्तर प्रदेश की 'बागी भूमि' का एक लाल करेगा।
और करे भी क्यों न?
कल जिस तरह से सपा कार्यालय में सम्मेलन के नाम पर ब्राह्मणों को तिरस्कृत किया गया, उससे 'बागी बलिया' का लाल…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026
अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें: अखिलेश
अपनी पोस्ट में मंत्री ने आगे लिखा कि, ‘मेरी एक प्रतिक्रिया पर जिस तरह से पूरा सैफई खानदान मुझे गाली देने और सफाई देने में जुट गया है, उससे ज्यादा बेहतर है कि अखिलेश बाबू ट्विटर और पीसी वाली नेतागिरी छोड़कर अब सांसद बचाओ अभियान शुरू कर दें। दुखी एवं निराश सांसदों के घर जाकर उनसे माफी मांगें।’
PDA यानी ‘पीट देगा अहीर’ और ‘पीट देगा अल्पसंख्यक’
अरे वो, सपाई लोडरों! तुम्हें क्या लगा ओम प्रकाश राजभर भूल गया?
PDA यानी 'पीट देगा अहीर' और 'पीट देगा अल्पसंख्यक' (सपाई) की दूसरी किस्त जारी नहीं करेगा?
दलितों पर सपाई यादवों और सपाई मुसलमानों के अत्याचार को जोनवार और कमिश्नरेटवार सार्वजनिक नहीं करेगा?
तो यह तुम्हारी गलतफहमी…
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026
खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे, मुझे भी पता
खनन और गोमती रिवर फ्रंट का पैसा कहां खपा रहे हैं ये बात डिंपल, राम गोपाल यादव और अखिलेश यादव के अलावा ओम प्रकाश राजभर को भी पता है।
एक खुलासे से आपकी ये हालत हो गई। फाइलों का पूरा पुलिंदा लेकर बैठा हूं। कांप क्यों रहे हो अखिलेश? आँख खोलते ही बलिया फोन मिला दिए न?@yadavakhilesh
— Om Prakash Rajbhar (@oprajbhar) June 18, 2026
सपा में टूट के दावों पर बोले शिवपाल यादव
वहीं, सपा में टूट के दावों पर शिवपाल यादव ने कहा- भाजपा वाले षड़यंत्र करते हैं, सपा का कोई सांसद नहीं टूटेगा।
“भाजपा वाले षड़यंत्र करते हैं, सपा का कोई सांसद नहीं टूटेगा”
◆ सपा में टूट के दावों पर बोले शिवपाल यादव @shivpalsinghyad | #SP | #UPNews | #Rajbhar | #Akhilesh pic.twitter.com/a7IjRB7XS1
— News24 (@news24tvchannel) June 18, 2026



Post Comment