Akhilesh Yadav: नकारात्मकता फैलाते हैं भाजपाई, एक-दूसरे को लड़वाते हैं

आजमगढ़ में गरजे Akhilesh Yadav ,कहा- 27 में भाजपा को जवाब देगी जनता

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर कई बड़े आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई काम नहीं है, ये लोग नकारात्मकता फैलाते हैं, एक-दूसरे में झगड़ा लगवाते हैं। इसके अलावा इनके पास कोई काम हो तो बताएं। अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर महाराणा प्रताप जयंती पर दो दिन का अवकाश दिया जाएगा। गोमती रिवर फ्रंट पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने की घोषणा की गई है। प्रतिमा में चेतक और भाला सोने का होगा। अखिलेश यादव ने कहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जो लोग जीरो टॉलरेंस की बात करते थे, उन्होंने ही लॉ एंड ऑर्डर को जीरो कर दिया है। एनसीआरबी के आंकड़े खुद सरकार की नाकामी की गवाही दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग फॉर्म-7 भरकर समाजवादी पार्टी के वोट कटवाने का काम कर रहे थे।

उन्होंने यह भी दावा किया कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में ईडी की कार्रवाई देखने को मिल सकती है। तमिलनाडु में स्टालिन की तस्वीर वाले विवाद पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के पास कोई सकारात्मक काम नहीं है, वह सिर्फ समाज में दरार और झगड़ा पैदा करने की राजनीति करती है। सपा सुप्रीमो ने कहा,विपक्षी गठबंधन मजबूत रहेगा। तेल कंपनियों के घाटे का बोझ जनता पर डाला जाएगा। भाजपा पूंजीवाद को बढ़ावा दे रही है और बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही है ।भाजपा से ज्यादा पैसा चुनाव में कोई और पार्टी खर्च नहीं कर सकती।

Post Comment

You May Have Missed