Tamil Nadu: विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK से मिला समर्थन

Tamil Nadu: विजय की सरकार का रास्ता साफ, VCK से मिला समर्थन

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार गठन की तस्वीर अब लगभग साफ हो गई है। वीसीके ने आधिकारिक तौर पर टीवीके प्रमुख विजय को समर्थन देने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही टीवीके राज्य विधानसभा में बहुमत के जादुई आंकड़े 118 तक पहुंच गई है। वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने टीवीके की ओर से चुनाव अभियान प्रबंधन संभाल रहे महासचिव आधव अर्जुना को समर्थन पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी तमिलनाडु में टीवीके के नेतृत्व वाली सरकार के गठन का समर्थन करेगी। वीसीके के समर्थन के बाद विजय के नेतृत्व में सरकार गठन का रास्ता आसान हो गया है।

एक्टर विजय शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात करके सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हालांकि उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। तब राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते।

कितने दलों ने दलों ने दिया समर्थन?

  • कांग्रेससबसे पहले समर्थन देने वाले दलों में से एक। इनके पास 5 विधायक हैं।

  • भाकपा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने “स्थिर और लोकतांत्रिक शासन” के लिए अपना समर्थन दिया है। इनके पास 2 विधायक हैं।

  • माकपामार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी आधिकारिक तौर पर टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा है। इनके पास 2 विधायक हैं।

  • वीसीके थोल. थिरुमावलवन के नेतृत्व वाली इस पार्टी ने आज (9 मई) अपना समर्थन पत्र सौंपकर सस्पेंस खत्म कर दिया। इनके पास 2 विधायक हैं।

Post Comment

You May Have Missed