वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार; घटना के समय पत्नी समेत मौजूद थे ट्रंप
वॉशिंगटन: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में शनिवार शाम सालाना व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट डिनर के दौरान फायरिंग हो गई। इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, पत्नी मेलानिया और उप राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई बडे़ अफसर मौजूद थे।
न्यूज एजेंसी एपी के अनुसार, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर फायरिंग की। ट्रंप और गेस्ट बॉलरूम के अंदर थे। ट्रम्प ने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। हालांकि, पहले खबर आई थी कि हमलावर को मार गिराया गया।


ट्रंप ने कहा- ये अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ
हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका के संविधान पर हमला हुआ। सीक्रेट सर्विस ने मेरी जान बचाई। सुरक्षाकर्मियों ने बहादुरी से काम किया। जिस अफसर को गोली लगी, वह सुरक्षित है। उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी थी। हमलावर के पास पावरफुल गन थी।

जानिए पूरी घटना
- वॉशिंगटन के हिल्टन होटल में शनिवार रात एनुअल कॉरस्पॉन्डेंट डिनर का आयोजन किया गया।
- बॉलरूम के अंदर राष्ट्रपति ट्रम्प, पत्नी मेलेनिया, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई गेस्ट मौजूद थे।
- होटल के बाहर गोलियां चलने की आवाज आईं। सभी मेहमान मेज के नीचे छिप गए।
- ट्रम्प को सुरक्षाबलों ने घेर लिया। उन्हें होटल से बाहर निकाला गया। इस दौरान वे गिर भी गए।
- राष्ट्रपति, मेलानिया और जेडी वेंस को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद मेहमानों को निकाला गया।
PM मोदी बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राहत जताई कि राष्ट्रपति ट्रम्प, फर्स्ट लेडी और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस समेत सब सुरक्षित है। उन्होंने आगे लिखा, “लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और इसकी स्पष्ट शब्दों में निंदा की जानी चाहिए।”
Relieved to learn that President Trump, the First Lady and Vice President are safe and unharmed following the recent security incident at a Washington DC hotel. I extend my best wishes for their continued safety and well-being. Violence has no place in a democracy and must be…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 26, 2026
ट्रम्प बोले– आज की शाम काफी हलचल भरी रही
वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा- ‘वॉशिंगटन में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एन्फोर्समेंट एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की। हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम जारी रखें।’




Post Comment