यूपी में सीजन में पहली बार पारा 47.4°C, बांदा सबसे गर्म शहर; घर से न निकलने की सलाह

यूपी में सीजन में पहली बार पारा 47.4°C, बांदा सबसे गर्म शहर; घर से न निकलने की सलाह

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में सीजन में पहली बार तापमान 47°C के पार पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां गर्मी ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यहां दिन का तापमान 47.4°C रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले 2022 में 30 अप्रैल को यहां पारा 47°C के पार गया था।

रविवार को सुबह से तेज धूप निकली है। दफ्तरों-स्कूलों की छुट्‌टी होने की वजह से सड़कों पर सन्नाटा है। गोरखपुर चिड़ियाघर में भालू पानी से बाहर नहीं आ रहा है। वाराणसी में अप्रैल महीने में चौथी बार दिन का तापमान 45°C पहुंचा है। इससे पहले, 30 अप्रैल 2019 में सबसे ज्यादा तापमान 45.3°C रिकॉर्ड किया गया था।

55 जिलों में लू का अलर्ट

मौसम विभाग (IMD) ने आज 55 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। दोपहर के वक्त ज्यादातर शहरों में तापमान 42°C से 45°C के बीच रहने का अनुमान जताया है। लोगों को खासतौर पर दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि सोमवार यानी 27 अप्रैल से नया विक्षोभ सक्रिय होगा। पश्चिमी यूपी और तराई वाले इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। आंधी-तूफान की भी संभावना है। 28 अप्रैल से पूरे यूपी में बारिश का दौर शुरू होगा। 1 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पारे में 2–3°C की गिरावट आ सकती है।

  • अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम, कब होगी बारिश?
  • 27 अप्रैल- पश्चिमी यूपी के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। गर्मी से राहत मिलेगी।
  • 28 अप्रैल- पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। आंधी-तूफान जैसे हालात बन सकते हैं।
  • 29 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वी यूपी में गर्मी के तेवर बरकरार रहेंगे।

दोपहर के वक्त घर से बाहर न निकलने से बचें

मौसम विज्ञान ने गर्मी को लेकर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। लोगों को धूप में ज्यादा देर तक न रहने, दिन के वक्त जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की हिदायत दी है। बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने को कहा है। विभाग ने कहा है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। हल्के और ढीले कपड़े पहनें। घर से निकलते समय सिर ढकें। टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल करें। चक्कर, सिर दर्द तेज बुखार और उल्टी या कमजोरी आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।

Previous post

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, हमलावर गिरफ्तार; घटना के समय पत्‍नी समेत मौजूद थे ट्रंप

Next post

अलीगढ़ में मजदूर की मिट्‌टी के टीले में दबकर मौत, भाई बोला- जेई ने लात मारकर धकेला; जांच कमेटी गठित

Post Comment

You May Have Missed