उत्तर प्रदेश, राजनीति, स्पोर्ट्स

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7, दूसरे दिन जेबीएस पर बेदी की 87 रन से जीत

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7, दूसरे दिन जेबीएस पर बेदी की 87 रन से जीत

बरेली: एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) की ओर से आयोजित श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 के दूसरे दिन गुरुवार (16 अप्रैल) को ग्रुप-ए की नेशनल पब्लिक स्कूल और आदर्श निकेतन स्कूल के बीच और ग्रुप-सी में बेदी इंटरनेशनल स्कूल और जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल के बीच मैच खेला गया। दूसरे ओवर ओवर 11 रन पर चार खिलाड़ी आउट होने पर आदर्श निकेतन इंटर कॉलेज की टीम ने खेल जारी रखने से मना कर दिया और प्रतियोगिता से हट गई।

इससे नेशनल पब्लिक स्कूल की टीम को वॉकओवर के साथ दो अंक दे दिए गए। दूसरे मैच में बेदी इंटरनेशनल स्कूल ने जिंगल बेल्स स्कूल को 87 रनों से हराया। इस मैच में 16 चौकों की मदद से 59 गेंदों पर नाबाद शतक बनाने वाले बेदी इंटरनेशनल स्कूल के विशाल को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

आदर्श निकेतन ने इसलिए किया इनकार

बरेली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 में दूसरे दिन तीसरा मैच ग्रुप-ए की टीम नेशनल पब्लिक स्कूल और आदर्श निकेतन स्कूल के बीच हुआ, जिसमें आदर्श निकेतन के कप्तान सूरजपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, पहली ही गेंद पर सूरजपाल को अरुण यादव ने एलबीडब्ल्यू कर आउट कर दिया। इसी ओवर में आदर्श निकेतन का दूसरा विकेट गिरा। अगले ओवर में फिर दो खिलाड़ी अपना विकेट गंवा बैठे। इस पर आदर्श निकेतन के खिलाड़ियों ने खेल जारी रखने से इनकार कर दिया और लौट गए।

टूर्नामेंट ऑर्गनाइजिंग कमेटी के सेक्रेटरी डॉ. शोभित सक्सेना ने आदर्श निकेतन की टीम को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके न मानने पर मैच रेफरी और अंपायरों से फैसले के बाद दूसरी टीम नेशनल पब्लिक स्कूल को वॉक ओवर दिए जाने की घोषणा की गई।

बेदी इंटरनेशनल स्कूल और जिंगल बेल्स पब्लिक के बीच दूसरा मैच

टूर्नामेंट का तीसरा मैच ग्रुप-सी की टीमों बेदी इंटरनेशनल स्कूल और जिंगल बेल्स पब्लिक (JBS) स्कूल के बीच दोपहर 12 बजे आरंभ हुआ। बेदी इंटरनेशनल के कप्तान नूरुल अजीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनके इस फैसले को बल्लेबाजों ने सही साबित किया और निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। इसमें विशाल (102 रन, 59 गेंद, 16 चौके) और कप्तान नूरुल अजीज (49 रन, 35 गेंद, 6 चौके) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। दोनों अविजित रहे।

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7, दूसरे दिन जेबीएस पर बेदी की 87 रन से जीत

जीत के लिए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेबीएस की टीम 14.2 ओवर में 129 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। नतीजा बेदी इंटरनेशनल ने 87 रनों से जीत दर्ज की। जेबीएस की ओर से कप्तान वैदिक बग्गा (20 रन, 22 गेंद, 1 चौका, 1 छक्का), अनुज पटेल (13 रन, 9 गेंद, 3 चौके) और ऋतिक यादव (48 रन, 32 गेंद, 9 चौके) ही दहाई के अंक तक पहुंच सके।

इनकी रही मौजूदगी

टीम को 129 रन तक पहुंचाने में अतिरिक्त के रूप में मिले 36 रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस मैच में 16 चौकों की मदद से 59 गेंदों पर नाबाद शतक बनाने वाले बेदी इंटरनेशनल स्कूल के विशाल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। एसआरएमएस सीईटी के प्रिंसिपल एवं टूर्नामेंट के ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट डॉ. प्रभाकर गुप्ता ने विशाल को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी प्रदान की। इस मौके पर ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शोभित सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

टूर्नामेंट में (17 अप्रैल)

श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार (17 अप्रैल 2025) को ग्रुप-बी में सुबह 8 बजे सोबती पब्लिक स्कूल बनाम बनाम बीबीएल पब्लिक स्कूल के बीच और ग्रुप-सी में दोपहर 12 बजे बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाम पब्लिक मॉडर्न स्कूल नकटिया के बीच मुकाबला होगा।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *