-
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 और फुटबॉल टूर्नामेंट 21 अप्रैल से
बरेली: पिछले नौ वर्ष से श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करने वाला एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) पिछले वर्ष से इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन कर रहा है। बरेली क्रिकेट एसोसिएशन एवं बरेली फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त इन दोनों टूर्नामेंट में बरेली में संचालित 36 स्कूलों की टीमें शामिल होंगी। 22 टीमें इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट खेलेंगी और 14 टीमें इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में शामिल होंगी। क्रिकेट टूर्नामेंट 15 से 25 अप्रैल के बीच और फुटबॉल टूर्नामेंट 21 से 25 अप्रैल के बीच एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) स्थित क्रिकेट और फुटबॉल स्टेडियम में होगा।
यह जानकारी टूर्नामेंट की आयोजन समिति के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी डॉ. शोभित सक्सेना ने दी। उन्होंने बताया कि एसआरएमएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीईटी) पिछले नौ वर्ष से श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है। पिछले वर्ष क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन-6 और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का सीजन-1 आयोजित हुआ था। साल 2020 में कोरोना महामारी के दौरान यह आयोजित नहीं हुआ। इस बार इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सीजन-7 और इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट का सीजन-2 आयोजित किया जा रहा है। इस बार इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में बरेली में संचालित 22 स्कूलों की टीमें शामिल हो रही हैं। कुछ स्कूलों से क्रिकेट और फुटबॉल दोनों टूर्नामेंट में टीमें शामिल हो रही हैं।
क्रिकेट के 21 और फुटबॉल के होंगे 13 मुकाबले
डॉ. शोभित ने बताया कि श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट और फुटबॉल टूर्नामेंट दोनों को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन एवं बरेली फुटबॉल एसोसिएशन ने मान्यता प्रदान की है। नॉकआउट आधार होने वाले दोनों टूर्नामेंट में क्रिकेट टीमों को चार ग्रुपों में रखा गया है, जबकि फुटबॉल में ए और बी दो ग्रुपों में। फुटबॉल की दोनों ग्रुपों में टीमें ड्रॉ के आधार पर अपना मुकाबला खेलेंगी, जिसमें जीतने वाली टीम क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेलेगी। दोनों ए और बी ग्रुप में सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम के बीच फाइनल होगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 21 मैच होंगे, जबकि फुटबॉल टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आरंभ 15 अप्रैल को सुबह आठ बजे मुकुंद इंटरनेशनल और सेक्रेड हार्ट्स के मैच से होगा, जबकि इंटर फुटबॉल टूर्नामेंट का आरंभ 21 अप्रैल को एयरफोर्स स्कूल और जयपुरिया स्कूल के मैच से किया जाएगा। क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिदिन 2 मैच खेले जाएंगे, जबकि फुटबॉल टूर्नामेंट में नॉकआउट आधार पर पहले 2 दिन 3-3 मैच खेले जाएंगे। 23 अप्रैल को चारों क्वार्टर के बाद 24 अप्रैल को दोनों सेमीफाइनल और 25 को फाइनल मैच होगा। क्रिकेट और फुटबॉल दोनों टूर्नामेंट का फाइनल मैच 25 अप्रैल को सुबह 09 बजे खेला जाएगा।
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट
ग्रुप ए- एसआर इंटरनेशनल स्कूल, मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेशनल पब्लिक स्कूल, आदर्श निकेतन स्कूल, जीके सिटी मांटेसरी स्कूल।
ग्रुप बी- हार्टमैन कॉलेज, जेपीएम स्कूल, सोबतीस पब्लिक स्कूल, बीबीएल पब्लिक स्कूल अलखनाथ ब्रांच, हांडा पब्लिक स्कूल।
ग्रुप सी– राधा माधव पब्लिक स्कूल, बासु बरल सरस्वती स्कूल, पुलिस मॉडर्न स्कूल नकटिया, बेदी इंटरनेशनल स्कूल, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, डीपीएस बरेली।
ग्रुप डी– गिरीश प्रसाद मेमोरियल (जीपीएम) स्कूल, मिशन एकेडमी, जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हरित पब्लिक स्कूल, विद्या वर्ल्ड स्कूल।
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट
ग्रुप ए– दिल्ली पब्लिक स्कूल, एयर फोर्स स्कूल, जयपुरिया स्कूल, सोबती पब्लिक स्कूल, विद्या वर्ल्ड स्कूल, चाइल्ड केयर बिशप कोनराड स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग।
ग्रुप बी– सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हार्टमैन कॉलेज, एसआर इंटरनेशनल स्कूल, बेदी इंटरनेशनल स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल, जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग।
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-7 कार्यक्रम
15 अप्रैल: मैच 1- 8.00 बजे- मुकुंद इंटरनेशनल स्कूल बनाम सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ग्रुप ए)।
मैच 2- 12.00 बजे- मिशन एकेडमी बनाम जीआरएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ग्रुप डी)।
16 अप्रैल: मैच 3- 8.00 बजे- नेशनल पब्लिक स्कूल बनाम आदर्श निकेतन स्कूल (ग्रुप ए)।
मैच 4- 12.00 बजे- बेदी इंटरनेशनल स्कूल बनाम जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल (ग्रुप सी)।
17 अप्रैल: मैच 5- 8.00 बजे- सोबती पब्लिक स्कूल बनाम बनाम बीबीएल पब्लिक स्कूल (ग्रुप बी)।
मैच 6- 12.00 बजे- बासु बरल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाम बप्लिक मार्डन स्कूल नकटिया (ग्रुप सी)।
18 अप्रैल: मैच 7- 8.00 बजे- एसआर इंटरनेशनल बनाम बनाम विजेता मैच 01 (ग्रुप ए)।
मैच 8- 12.00 बजे- हरित पब्लिक स्कूल बनाम विद्या वर्ल्ड स्कूल (ग्रुप डी)।
19 अप्रैल: मैच 9- 8.00 बजे- जीके सिटी मांटेसरी स्कूल बनाम विजेता मैच 03 (ग्रुप ए)।
मैच 10- 12.00 बजे- गिरीश प्रसाद मेमोरियल स्कूल बनाम विजेता मैच 02 (ग्रुप डी)।
20 अप्रैल: मैच 11- 8.00 बजे- हार्टमैन कॉलेज बनाम जेपीएम (ग्रुप बी)।
मैच 12- 12.00 बजे- डीपीएस बनाम बनाम विजेता मैच 04 (ग्रुप सी)।
21 अप्रैल: मैच 13- 8.00 बजे- हांडा पब्लिक स्कूल बनाम विजेता मैच 05 (ग्रुप बी)।
मैच 14- 12.00 बजे- राधा माधव पब्लिक स्कूल बनाम विजेता मैच 06 (ग्रुप ए)।
22 अप्रैल: मैच 15 (क्वार्टर फाइनल-1)- 8.00 बजे- विजेता मैच 7 बनाम विजेता मैच 9 (ग्रुप ए)।
मैच 16 (क्वार्टर फाइनल-2)- 12.00 बजे- विजेता मैच 8 बनाम मैच 10 (ग्रुप डी)।
23 अप्रैल: मैच 17 (क्वार्टर फाइनल-3)- 8.00 बजे- विजेता मैच 11 बनाम विजेता मैच 13 (ग्रुप बी)।
मैच 18 (क्वार्टर फाइनल-4)- 12.00 बजे- विजेता मैच 12 बनाम मैच विजेता 14 (ग्रुप सी)।
24 अप्रैल: मैच 19 (सेमीफाइनल-1)-8.00 बजे- विजेता क्वार्टर फाइनल-1 बनाम विजेता क्वार्टर फाइनल-3।
मैच 20 (सेमीफाइनल-2)- 12.00 बजे- विजेता क्वार्टर फाइनल-2 बनाम विजेता क्वार्टर फाइनल-4.
25 अप्रैल: मैच 21 (फाइनल मैच)- 8.30 बजे- विजेता सेमीफाइनल-1 बनाम विजेता सेमीफाइनल-2.
श्रीराम मूर्ति मेमोरियल इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट सीजन-2 कार्यक्रम
21 अप्रैल: मैच 1- 8.00 बजे- एयर फोर्स स्कूल बनाम जयपुरिया स्कूल (ग्रुप ए)।
मैच 2- 9.30 बजे- कृष्णा पब्लिक स्कूल बनाम जिंगल बेल्स पब्लिक स्कूल (ग्रुप बी)।
मैच 3- 11.00 बजे- सोबती पब्लिक स्कूल बनाम विद्या वर्ल्ड (ग्रुप ए)।
22 अप्रैल: मैच 4- 08.00 बजे- एसआर इंटरनेशनल स्कूल बनाम बेदी इंटरनेशनल स्कूल (ग्रुप बी)।
मैच 5- 9.30 बजे- चाइल्ड केयर बिशप कोनराड स्कूल बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल जूनियर विंग (ग्रुप ए)।
मैच 6- 11.00 बजे- सेक्रेड हार्ट्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनाम हार्टमैन कॉलेज (ग्रुप बी)।
23 अप्रैल: मैच 7 (क्वार्टर फाइनल 01)- 8.00 बजे- डीपीएस बनाम विजेता मैच 1 (ग्रुप ए)।
मैच 8 (क्वार्टर फाइनल 02)- 9.30 बजे- आर्मी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग बनाम विजेता मैच 2 (ग्रुप बी)।
मैच 9 (क्वार्टर फाइनल 03)- 11.00 बजे- विजेता मैच 3 बनाम विजेता मैच 5 (ग्रुप ए)।
मैच 10 (क्वार्टर फाइनल 04)- 12.30 बजे- विजेता मैच 4 बनाम विजेता मैच 6 (ग्रुप ए)।
24 अप्रैल: मैच 11 (सेमीफाइनल-1)- 8.00 बजे- विजेता मैच 7 बनाम विजेता मैच 9.
मैच 12 (सेमीफाइनल-2)- 10.00 बजे- विजेता मैच 8 बनाम विजेता मैच 10.
25 अप्रैल: मैच 13 (फाइनल मैच)- 9.00 बजे- विजेता सेमीफाइनल-1 बनाम विजेता सेमीफाइनल-2.