उत्तर प्रदेश, देश-दुनिया, राजनीति

बिहार में ‘नीतीश युग’ समाप्‍त, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्‍य के नए मुख्यमंत्री

बिहार में ‘नीतीश युग’ समाप्‍त, अब सम्राट चौधरी होंगे राज्‍य के नए मुख्यमंत्री

पटना: बिहार के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी शपथ लेंगे। उन्हें मंगलवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। एनडीए (NDA) की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सम्राट चौधरी के नाम की घोषणा की। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद बीजेपी नेताओं ने गुलाब फूल की माला पहना कर सम्राट चौधरी का स्वागत किया। अब सम्राट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे लोकभवन में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले नीतीश कुमार करीब 20 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे और आज उनके इस्तीफे के साथ ‘नीतीश युग’ का अंत हो गया है। नीतीश ने अपने कार्यकाल की आखिरी कैबिनेट में इस्तीफे की बात रखी। इसके बाद वह सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ मिलकर राज्‍यपाल को अपना इस्तीफा देने पहुंचे।

इस्‍तीफे के बाद नीतीश का पोस्‍ट

इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

सम्राट चौधरी के सीएम चुने जाने के बाद नेताओं के बयान

सम्राट चौधरी के बारे में

उम्र: 56 साल

पार्टी: भाजपा

शिक्षा: D-Litt (USA)

पिता: शकुनी चौधरी (7 बार विधायक/सांसद)

माता: पार्वती देवी (पूर्व विधायक, तारापुर)

राजनीतिक करियर

राजनीति में एंट्री- 1990

भाजपा से पहले- RJD, JDU

करियर टाइमलाइन

RJD का दौर: 1990 के दशक में शुरुआत

1999: कृषि मंत्री (राबड़ी सरकार) बने, कम उम्र पर विवाद

JDU का दौर: नीतीश के साथ जुड़े

2014: शहरी विकास मंत्री (मांझी सरकार) बने

2017: भाजपा में एंट्री

2018: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

2021: पंचायती राज मंत्री

मार्च 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष

जनवरी 2024: डिप्टी CM

20 नवंबर 2025: दोबारा डिप्टी CM बने, गृह मंत्री भी।

‘जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया’

नीतीश कुमार के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे। आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *