दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का PM Modi ने किया उद्घाटन, सिर्फ ढाई घंटे का होगा सफर

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का PM Modi ने किया उद्घाटन, सिर्फ ढाई घंटे का होगा सफर

PM Modi: बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का पीएम नरेन्द्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। इसी के साथ दोनों शहरों के बीच 6 घंटे का सफर अब सिर्फ ढाई घंटे का रह गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोगों को दिल्ली से देहरादून आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली-देहरादून कॉरिडोर एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का बहुत बड़ी हिस्सा यूपी से गुजरता है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे।

राजमार्गएक्सप्रेसवे देश की भाग्यरेखाएं हैं

पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग भविष्य बताने वाले होते हैं, वे हथेली की रेखाओं को पढ़कर किसी व्यक्ति का भविष्य बताते हैं। लेकिन अगर मैं इस बात को, इस संदर्भ को देश के जीवन से जोड़ूं, तो देश की भाग्य-रेखा क्या है? ये हैं हमारी सड़कें, हमारे राजमार्ग, हमारे एक्सप्रेसवे, हमारे हवाई मार्ग, हमारे रेल मार्ग और हमारे जल मार्ग। यही हमारे देश की भाग्य-रेखाएं हैं, और पिछले एक दशक से, हमारा देश एक विकसित भारत बनाने के लिए विकास की ऐसी ही भाग्य-रेखाएं गढ़ने में जुटा हुआ है।

रोजगार और पर्यटन को लाभ

पीएम ने कहा कि 12000 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में हजारों श्रमिकों को काम मिला। इंजीनियर और अन्य लोगों को भी रोजगार मिला। इससे उत्तराखंड के पर्यटन को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के तमाम पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए यह एक्सप्रेसवे मुख्य मार्ग के तौर पर इस्तेमाल में आएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा प्रमुख पर्यटन और आर्थिक केंद्रों के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाकर, साथ ही पूरे क्षेत्र में व्यापार और विकास के नए रास्ते खोलकर, क्षेत्रीय आर्थिक विकास को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

Post Comment

You May Have Missed