Special Train: दिल्ली से वाराणसी के बीच दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने जारी किया टाइम-टेबल

Train Cancelled: घूमने जाने का है प्लान तो हो जाइए सावधान! इस रूट की ट्रेनें हैं कैंसिल

Special Train: भारतीय रेल ने दिल्ली और वाराणसी के बीच यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। यह विशेष सेवा खास तौर पर नए साल के दौरान ज्यादा भीड़ को संभालने के लिए है। उत्तर रेलवे की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस एक्स्ट्रा सुपरफास्ट ट्रेन की कुल 6 ट्रिप्स चलेंगी, जिसमें 1st AC, AC 2 Tier, AC 3 Tier, स्लीपर और जनरल क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी।

दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन संख्या 04024, 27 दिसंबर, 29 दिसंबर और 31 दिसंबर 2025 को चलेगी। वहीं, वाराणसी से दिल्ली लौटने वाली ट्रेन संख्या 04023, 28 दिसंबर, 30 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को दौड़ेगी। यात्रियों के लिए यह सेवा खास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पीक सीजन में यात्रा को आसान बनाएगी और लंबी कतारों तथा टिकट की कमी की समस्या को कम करेगी।

ट्रेन का शेड्यूल

ट्रेन 04024 दिल्ली जंक्शन से शाम 7:25 बजे रवाना होगी। रास्ते में गाजियाबाद जंक्शन, मुरादाबाद जंक्शन, लखनऊ, रायबरेली जंक्शन एवं मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर रुकते हुए अगले दिन सुबह 9:40 बजे वाराणसी जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन 04023 वाराणसी से शाम 6:35 बजे चलेगी और लखनऊ, मोरादाबाद, गाजियाबाद, रायबरेली, तथा मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जैसे स्टेशनों पर स्टॉपेज लेते हुए अलगी सुबह 8:50 दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।

Post Comment

You May Have Missed