राहुल गांधी ने विपक्ष के साथ निकाला गांधी स्मृति तक मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज का किया विरोध
नई दिल्ली: नीट पेपर लीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। उनके साथ शिवसेना (यूबीटी), NCP (एसपी), TMC, JMM, RJD, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल रहे।
इस मौके पर राहुल ने कहा कि पेपर लीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़कों पर उतरना चाहिए।
No one can stop us from standing with the students of India.
भारत के छात्रों के साथ खड़े होने से हमें कोई नहीं रोक सकता। pic.twitter.com/ALypCpklbX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 23, 2026
राहुल के घर हुई विपक्षी सांसदों की बैठक
मार्च के पहले राहुल के घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की। पुलिस ने मार्च के पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया।
हम सरकार को ये संदेश देने आए हैं कि इसी देश में महात्मा गांधी जी ने किसानों और गरीबों के साथ मिलकर एक आंदोलन किया था, उसमें किसी पर भी हाथ नहीं उठा था।
लेकिन आज उसी देश में बच्चों को मोदी सरकार सिर्फ इसलिए पीट रही है, क्योंकि वो अपना अधिकार मांग रहे हैं।
सभी को दिख रहा है कि… pic.twitter.com/3da32yodFR
— Congress (@INCIndia) July 23, 2026
इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था। वहां 2 घंटे तक धरने पर बैठ रहे थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था।
देश के भविष्य के लिए, छात्रों के लिए pic.twitter.com/ny3FSRq0bZ
— Congress (@INCIndia) July 23, 2026
गांधी स्मृति में बापू की हत्या हुई थी, पहले बिड़ला हाउस था
गांधी स्मृति पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था। महात्मा गांधी ने अपने जीवन के आखिरी 144 दिन यहीं बिताए थे। 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के लिए जाते समय इसी परिसर में नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मार दी थी। आज भी यहां गांधी जी के अंतिम कदमों के निशान और वह स्थान सुरक्षित है, जहां उन्हें गोली लगी थी।
Our leader Mahatma Gandhi ji was assassinated over here.
Today, the Modi government is assassinating democracy in India, brutalizing students, and beating students.
The Opposition is not going to accept this. We are with the students, and Mr. Narendra Modi has to remove the… pic.twitter.com/xQIp6MSQq1
— Congress (@INCIndia) July 23, 2026
मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है
गांधी स्मृति पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे नेता महात्मा गांधी की हत्या यहीं हुई थी। आज मोदी सरकार भारत में लोकतंत्र की हत्या कर रही है, छात्रों पर ज़ुल्म कर रही है और उन्हें पीट रही है। विपक्ष इसे मंजूर नहीं करेगा। हम छात्रों के साथ हैं। नरेंद्र मोदी को शिक्षा मंत्री को हटाना होगा और माफी मांगनी होगी।’



Post Comment