इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार, 7वें दिन भी 300+ फ्लाइट हुईं कैंसिल

इंडिगो का परिचालन संकट बरकरार, 7वें दिन भी 300+ फ्लाइट हुईं कैंसिल

नई दिल्‍ली: एयरलाइन इंडिगो की उड़ान सेवाएं सोमवार (08 दिसंबर) यानी सातवें दिन भी पटरी पर नहीं लौट सकी हैं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु एयरपोर्ट से सुबह 9 बजे तक 200 से अधिक फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। एक दिन पहले भी एयरलाइन ने 650 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी थीं। हालांकि, कंपनी ने 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित करने का दावा किया है।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि स्थिति रोज बेहतर हो रही है। 10 दिसंबर तक नेटवर्क स्थिर होने की उम्मीद है। पहले कंपनी ने 10 से 15 दिसंबर तक सामान्य होने की बात कही थी। इंडिगो ने हालिया उड़ान संकट के दौरान ₹610 करोड़ के रिफंड प्रोसेस किए हैं। इसके साथ ही 3,000 यात्रियों का बैगेज वापस पहुंचा दिया है। सरकार ने 1 दिन पहले ही रिफंड रविवार शाम 8 बजे तक पूरा करने और अलग हुए बैगेज 48 घंटे में यात्रियों को लौटाने का निर्देश दिया था।

कंपनी का दावा- पायलट पर्याप्त, बफर कम

इंडिगो ने कहा, मौजूदा संकट की वजह जानने के लिए ‘रूट कॉज एनालिसिस’ होगा। एक अधिकारी ने बताया, नई एफडीटीएल व्यवस्था लागू होने के चलते क्रू प्लानिंग में बफर की कमी संकट का प्रमुख कारण रही। हमारे पास पायलटों की कमी नहीं। बस अन्य एयरलाइनों जितना ‘बफर’ स्टाफ नहीं था। संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति मामलों की समिति भी इंडिगो और डीजीसीए के अधिकारियों को तलब कर सकती है।

DGCA ने इंडिगो के सीईओ को 24 घंटे और दिए

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और अकाउंटेबल मैनेजर को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 24 घंटे और दे दिए। दोनों सोमवार शाम तक जवाब दे सकेंगे। कंपनी प्रबंधन ने समय बढ़ाने का आग्रह किया था।

अहमदाबाद से इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल

अहमदाबाद एयरपोर्ट ने सुबह 8 बजे तक इंडिगो की 18 फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी दी। जिसमें 9 आने वाली और 9 जाने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट से इंडिगो की 71 फ्लाइट कैंसिल

चेन्नई एयरपोर्ट पर भी सोमवार को इंडिगो की 71 उड़ानें रद्द हो गईं। इनमें 38 डिपार्चर और 33 अराइवल फ्लाइट शामिल हैं।

बेंगलुरु से आज इंडिगो की 127 फ्लाइट कैंसिल

केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी लिमिटेड (KIAL) के मुताबिक बेंगलुरु से इंडिगो ने 65 आने वाली और 62 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। अगला अपडेट शाम 6 बजे के बाद शेयर किया जाएगा।

दिल्ली से आज 134 फ्लाइट कैंसिल

IGI एयरपोर्ट ने जानकारी दी है कि सोमवार को इंडिगो ने कुल 134 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। इनमें 75 जाने वाली और 59 आने वाली फ्लाइट शामिल हैं।

श्रीनगर एयरपोर्ट से इंडिगो की 16 फ्लाइट कैंसिल

श्रीनगर एयरपोर्ट पर 64 शेड्यूल्ड फ्लाइट्स (32 अराइवल और 32 डिपार्चर) में से इंडिगो की 36 फ्लाइट्स (18 अराइवल और 18 डिपार्चर) ऑपरेट कर रही है, जिसमें 16 कैंसिल हुई हैं। दूसरी एयरलाइन्स के लिए किसी कैंसिलेशन की रिपोर्ट नहीं आई है, और बाकी सभी इंडिगो फ्लाइट्स शेड्यूल पर चल रही हैं।

हैदराबाद एयरपोर्ट से इंडिगो की 77 फ्लाइट कैंसिल

सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (RGIA) पर इंडिगो की 77 फ्लाइट्स में रुकावट आई, जिनमें से 38 आने वाली और 39 जाने वाली फ्लाइट्स कैंसिल हुईं।

Post Comment

You May Have Missed