मुंबई: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 19वें सीजन का फिनाले मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में आयोजित हुआ। ग्रैंड फिनाले में बिग बॉस 19 की ट्रॉफी गौरव खन्ना ने जीती, जबकि फरहाना भट्ट रनरअप रहीं। गौरव को ट्रॉफी के अलावा 50 लाख रुपये की धनराशि ईनाम में मिली है। गौरव और फरहाना के बीच ही ट्रॉफी के लिए फाइनल मुकाबला हुआ। इससे पहले टॉप-5 से अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे।
Apni simplicity aur shaant swabhaav se @iamgauravkhanna bane Bigg Boss 19 ke winner ✨
Dekhiye #BiggBoss19 ka Grand Finale, abhi on #JioHotstar aur #ColorsTV par!#BiggBossOnJioHotstar #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/g3KXju1gCw
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) December 7, 2025
वहीं, फिनाले में शामिल होने के लिए कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे, सनी लियोनी, करण कुंद्रा और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह जैसे सितारे पहुंचे। बिग बॉस 19 शो 24 अगस्त से शुरू हुआ था और पिछले कई सीजनों की तरह इस बार भी इसे सलमान खान ने होस्ट किया।
Grand Finale got bigger, Kartik Aaryan aur Ananya Panday ki entry se stage par masti chaa gayi. Catch it now! 🤩🥹
Dekhiye #BiggBoss19 ka Grand Finale, aaj raat 9 baje, #JioHotstar aur #ColorsTV par!
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/b7SmURKrfK
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) December 7, 2025
टॉप-2 कंटेस्टेंट गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के बारे में
गौरव खन्ना
फेमस क्यों हैं?– गौरव खन्ना एक जाने-माने टीवी एक्टर हैं। उन्हें सबसे ज्यादा पहचान टीवी शो CID में सीनियर इंस्पेक्टर केविन के रोल से और स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में अनुज कपाड़िया के किरदार से मिली। गौरव टीवी शो ‘अनुपमा’ में शानदार एक्टिंग के लिए इंडियन टेली अवॉर्ड में ‘बेस्ट एक्टर’ का अवॉर्ड भी मिला है।
सोशल मीडिया फॉलोवर्स: इंस्टाग्राम- 2.1m और X (पूर्व में ट्विटर)- 17k फॉलोअर्स
फरहाना भट्ट
फेमस क्यों हैं?– फरहाना भट्ट एक फिल्म एक्ट्रेस हैं, जिन्हें फिल्म लैला मजनू (2018) में जस्मीत के रोल से पहचान मिली। उन्होंने नोटबुक जैसी फिल्मों और द फ्रीलांसर जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है। फरहाना एक बहुमुखी कलाकार हैं, वह गोल्ड मेडलिस्ट हैं और पांच बार की नेशनल ताइक्वांडो मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।
सोशल मीडिया फॉलोवर्स: इंस्टाग्राम- 2m और X (पूर्व में ट्विटर)- 31.2k फॉलोअर्स
सलमान खान ने धर्मेंद्र को याद किया
फिनाले के दौरान सलमान खान उस दौरान भावुक नजर आए, जब उन्होंने दिवंगत धर्मेंद्र को याद किया। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र कई बार बिग बॉस के मंच पर आए थे। शो में पुराने एपिसोड्स के धर्मेंद्र के कुछ वीडियो भी दिखाए गए। बिग बॉस 19 फिनाले के दौरान सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए, जिन्हें देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए।
बिग बॉस के विजेता कौन-कौन रहे हैं?

बिग बॉस के होस्ट कौन-कौन रहे हैं?
शो के पहले होस्ट अरशद वारसी थे, फिर शिल्पा शेट्टी और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने शो को होस्ट किया। 2010 से सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।

बिग बॉस का इतिहास और लोकप्रियता
बिग बॉस का आइडिया सन् 1997 में नीदरलैंड में शुरू हुए शो बिग ब्रदर से लिया गया था। भारत में यह शो साल 2006 में आया। शुरुआत में इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन समय के साथ यह सबसे चर्चित रियलिटी शो में से एक बन गया।