बंगाल में 3 बजे तक 79% वोटिंग, भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया; EC ने कही ये बात

बंगाल में 3 बजे तक 79% वोटिंग, भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया; EC ने कही ये बात

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण 142 सीटों पर मतदान हो रहा है। दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। कई विधानसभा क्षेत्रों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिली तो वहां दोबारा चुनाव होंगे।

सुवेंदु अधिकारी पर हमला

भवानीपुर में सीएम ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर टीएमसी समर्थकों ने चोर-चोर जैसे नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर उनकी कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया।

पानीहाटी में एक बूथ पर EVM में BJP के बटन पर बटन पर स्याही का दाग होने की शिकायत सामने आई। आपत्ति के बाद सैनिटाइजर की मदद से स्याही हटाई गई। पानीहाटी से BJP उम्मीदवार, आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए उनपर हमला किया।

बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हुई

बंगाल में 3 बजे तक 79% वोटिंग, भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया; EC ने कही ये बात

कैनिंग में CRPF पर पोलिंग एजेंट को पीटने और बूथ से बाहर घसीटने का आरोप

साउथ 24 परगना के कैनिंग में TMC के उम्मीदवार परेश राम दास ने आरोप लगाया कि एक बूथ पर पोलिंग एजेंट को CRPF कर्मियों ने पीटा और बूथ से बाहर घसीट दिया। CRPF ने पोलिंग एजेंट से कहा था उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। TMC ने कहा कि पार्टी उस CRPF कर्मियों के खिलाफ शिकायत करेगी।

साउथ 24 परगना के कैनिंग में बूथ नंबर 113 पर सुरक्षाबलों से भिड़ीं महिलाएं

सुवेंदु बोले– बूथ पर ममता के गुंडों ने मुझ पर हमला किया, सभी बाहरी लोग

सुवेंदु का दावा– CO ने भीड़ को खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स को खुली छूट दी

भवानीपुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने दावा किया है CO ने भीड़ को काबू में करने के लिए पूरे राज्य में सेंट्रल फोर्स को खुली छूट दे दी है। सुवेंदु ने कहा कि CO ने आदेश दिया है कि जहां भी 4 से ज्यादा आदमी जहां खड़े होंगे, उन्हें खदेड़ने के लिए सेंट्रल फोर्स जो चाहे कर सकती है।

Post Comment

You May Have Missed