यूपी में 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, सिर्फ छह महीने में तीन को अहम पद से हटाया गया

यूपी में 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, सिर्फ छह महीने में तीन को अहम पद से हटाया गया

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात 12 बजे 20 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया, जिनमें आठ महिला अफसर हैं। तीन अफसर ऐसी हैं, जिन्हें महज छह महीने में ही अहम पद से हटा दिया गया। इनमें राजस्व विभाग की सचिव सुधा वर्मा, चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव महानिदेशक सारिका मोहन और महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा हैं।

इसी साल एक जनवरी को हुए ट्रांसफर में इन तीनों महिला अफसरों को महत्वपूर्ण पोस्टिंग दी गई थी। हालांकि, पद संभालने के बाद से ही इनकी शिकायतें सरकार तक पहुंच रही थीं। यही वजह है कि छह महीने नौ दिन में ही इनका तबादला कर दिया गया।

सुधा वर्मा बनाई गईं श्रमायुक्‍त

सूत्रों के मुताबिक, सुधा वर्मा की विभाग की प्रमुख सचिव अपर्णा यू से अनबन चल रही थी। उन्हें हटाकर श्रमायुक्त बनाया गया है। चिकित्सा शिक्षा विभाग की सचिव और महानिदेशक सारिका मोहन के कामकाज को लेकर भी शिकायतें थीं। उन्हें हटाकर आईजी रजिस्ट्रेशन बनाया है।

महानिरीक्षक निबंधन नेहा शर्मा को चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव और महानिदेशक बनाया गया है। इसके साथ ही PCS से IAS बने कुछ अफसरों को भी तैनाती दी गई है।

देखिए IAS तबादले लिस्‍ट

यूपी में 20 IAS अफसरों का ट्रांसफर, सिर्फ छह महीने में तीन को अहम पद से हटाया गया

बिजली संकट के बाद रिया केजरीवाल को हटाया

उत्‍तर प्रदेश के मध्यांचल क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट और बिजली कटौती के कारण जनता के सड़कों पर उतरने की गाज मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल पर गिरी है। उन्हें हटाकर विशेष सचिव बाल विकास और पुष्टाहार के पद पर तैनाती दी गई है।

Previous post

लखनऊ में नोटिस के बाद भी 493 स्कूली वाहनों की फिटनेस अधूरी, अब होगी कार्रवाई

Next post

हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप करने वाले क्या जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा करा पाएंगे: सीएम योगी

Post Comment

You May Have Missed