‘हां परिवार की सदस्य हूं लेकिन…’, सपा का झंडा जलाने Aparna Yadav ने दिया बयान

'हां परिवार की सदस्य हूं लेकिन...', सपा का झंडा जलाने Aparna Yadav ने दिया बयान

Aparna Yadav: बीजेपी नेता और यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सपा का झंडा जलाए जाने पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को लकेर देशभर में महिलाओं के बीच आक्रोश देखने को मिल रहा है. उन्होंने इसी आक्रोश को प्रकट किया था. वो किसी व्यक्ति विशेष के प्रति आक्रोश नहीं था. अपर्णा यादव ने गोरखपुर में महिला आरक्षण विधेयक गिरने के विरोध में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों को आड़ें हाथों लिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को इस बिल का समर्थन करके इसे पास करवाना चाहिए था क्योंकि ये देश की आधी आबादी के हित की बात है.

सपा का झंडा जलाने पर दी सफाई

इस दौरान जब अपर्णा यादव से अखिलेश यादव की तस्वीर वाले समाजवादी पार्टी का झंडा जलाने की घटना पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने की वजह से हर महिला बहुत आक्रोशित है. सभी जनप्रतिनिधि से लेकर जगह-जगह पर देशभर में महिलाओं ने अपना आक्रोश दर्ज कराया है. ये किसी व्यक्ति विशेष का मैंने आक्रोश नहीं दिखाया. अपर्णा ने कहा कि ये एक चीज़ है कि नारी शक्ति अधिनियम पास ही नहीं हुआ..उसके लिए हमारे साथ जितनी भी महिलाएं थी उनका आक्रोश था जो हमने प्रकट किया. अखिलेश यादव के परिवार की सदस्य होने के बयान पर उन्होंने कहा कि “हम बिल्कुल परिवार के हैं और वो चीज़ कोई बदल नहीं सकता कि हम परिवार के नहीं हैं. लेकिन, जहां पर जो चीज गलत है उसे बताना भी जरूरी है वरना चीजें सही नहीं होगी.”

Post Comment

You May Have Missed