विश्‍व चैंपियन बेटियां, जानें वर्ल्डकप जीतने वाली 16 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में हर बात  

विश्‍व चैंपियन बेटियां, जानें वर्ल्डकप जीतने वाली 16 भारतीय खिलाड़ियों के बारे में हर बात  

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क: भारतीय महिला टीम ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप जीत लिया है। टीम 52 साल पुराने इस टूर्नामेंट में पहली बार चैंपियन बनी। रविवार को मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत की लड़कियों ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराया।

जिस तरह भारत विविधताओं से भरा देश है ठीक उसी तरह वर्ल्ड चैंपियन बनने वाली भारतीय विमेंस क्रिकेटर्स भी अलग-अलग परिवेश से आती हैं। किसी के माता-पिता ने दिहाड़ी मजदूरी कर बेटी को क्रिकेटर बनाया है तो किसी के पैरेंट्स सरकारी जॉब में रहे हैं। किसी के पिता ज्वैलरी की दुकान चलाते हैं तो किसी के घरवाले सब्जी बेचते रहे हैं।

हरमनप्रीत कौर (36 साल)

रोल- कप्तान

इस वर्ल्ड कप में क्‍या किया: 9 मैचों में 260 रन बनाए। टूर्नामेंट में 2 अर्धशतक लगाए।

कहां की रहने वाली हैं: मोगा, पंजाब

माता-पिता क्या करते हैं: मां सतविंदर गृहिणी, पिता हरमंदर सिंह बास्केटबॉल प्लेयर रहे हैं।

दीप्ति शर्मा (28 साल)

रोल- ऑलराउंडर

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 9 मैचों में 215 रन बनाए। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 22 विकेट लिए।

कहां की रहने वाली हैं: आगरा, उत्तर प्रदेश

माता-पिता क्या करते हैं: मां सुशीला शर्मा पूर्व प्रिंसिपल हैं। पिता भगवान शर्मा रेलवे में रहे हैं।

जेमिमा रॉड्रिग्ज (25 साल)

रोल- बल्लेबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 8 मैचों में 292 रन बनाए। एक सेंचुरी और एक फिफ्टी बनाई।

कहां की रहने वाली हैं: मुंबई, महाराष्ट्र

माता-पिता क्या करते हैं: मां लविता स्कूल टीचर हैं और पिता इवान रॉड्रिग्ज कोच हैं।

शेफाली वर्मा (21 साल)

रोल- बल्लेबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 2 मैचों में 97 रन बनाए। फाइनल मैच में अर्धशतकीय पारी खेली।

कहां की रहने वाली हैं: रोहतक, हरियाणा

माता-पिता क्या करते हैं: मां परवीन गृहिणी हैं और पिता संजीव वर्मा ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं।

श्री चरणी (21 साल)

रोल- गेंदबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 9 मैचों में 14 विकेट। AUS-NZ के 3-3 विकेट शामिल हैं।

कहां की रहने वाली हैं: एर्रामल्ले, आंध्र प्रदेश

माता-पिता क्या करते हैं: पिता चंद्रशेखर रेड्डी रायलसीमा थर्मल पावर प्रोजेक्ट में कर्मचारी हैं।

स्मृति मंधाना (29 साल)

रोल- बल्लेबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 9 मैचों में 434 रन बनाए। इसमें एक सेंचुरी, दो फिफ्टी शामिल हैं।

कहां की रहने वाली हैं: मुंबई, महाराष्ट्र

माता-पिता क्या करते हैं: मां स्मिता गृहिणी हैं और पिता श्रीनिवास मंधाना व्यवसायी हैं।

प्रतिका रावल (25 साल)

रोल- बल्लेबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 7 मैचों में एक फिफ्टी और एक शतक के सहारे 308 रन बनाए।

कहां की रहने वाली हैं: दिल्ली

माता-पिता क्या करते हैं: मां रजनी गृहिणी हैं और पिता प्रदीप रावल अंपायर हैं।

अमनजोत कौर (25 साल)

रोल- ऑलराउंडर

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 7 मैचों में 146 रन बनाए। 6 विकेट लिए।

कहां की रहने वाली हैं: चंडीगढ़

माता-पिता क्या करते हैं: मां रंजीत कौर गृहिणी हैं और पिता भूपिंदर सिंह लकड़ी के ठेकेदार हैं।

ऋचा घोष (22 साल)

रोल- विकेटकीपर

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 8 मैचों में एक फिफ्टी के सहारे 235 रन बनाए।

कहां की रहने वाली हैं: सिलीगुड़ी, प. बंगाल

माता-पिता क्या करते हैं: मां स्वप्ना घोष गृहिणी, पिता मनबेंद्र घोष पूर्व क्रिकेटर हैं।

क्रांति गौड़ (22 साल)

रोल- गेंदबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 6 मैचों में 9 विकेट । PAK-ENG के खिलाफ 3-3 विकेट शामिल हैं।

कहां की रहने वाली हैं: घुवारा, छतरपुर (एमपी)

माता-पिता क्या करते हैं: मां नीलम गृहिणी हैं और पिता मुन्ना गौड़ पुलिस आरक्षक हैं।

रेणुका सिंह (29 साल)

रोल- गेंदबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 6 मैचों में 3 विकेट लिए। NZ के खिलाफ मैच में 2 विकेट शामिल हैं।

कहां की रहने वाली हैं: शिमला, हिमाचल

माता-पिता क्या करते हैं: मां सुनीता ठाकुर क्लास-4 कर्मचारी हैं।

राधा यादव (25 साल)

रोल- गेंदबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 3 मैचों में 4 विकेट झटके। BAN के 3 विकेट शामिल हैं।

कहां की रहने वाली हैं: कांदिवली, मुंबई

माता-पिता क्या करते हैं: मां शालिनी यादव गृहणी हैं और ओमप्रकाश यादव सब्जी बेचते हैं।

स्नेह राणा (31 साल)

रोल- ऑलराउंडर

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 6 मैचों में 99 रन बनाए। 7 विकेट भी लिए।

कहां की रहने वाली हैं: उत्तराखंड

माता-पिता क्या करते हैं: मां विमला गृहिणी हैं और पिता नटवर सिंह का देहांत हो चुका है।

हरलीन देओल (27 साल)

रोल- बल्लेबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: 7 मैचों में 169 रन बनाए। श्रीलंका के खिलाफ 48 रन बनाए।

कहां की रहने वाली हैं: चंडीगढ़

माता-पिता क्या करते हैं: मां चरणजीत सरकारी कर्मचारी, पिता बीएस देओल बिजनेसमैन हैं।

अरुंधति रेड्डी (28 साल)

रोल- गेंदबाज

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: कोई भी मैच नहीं खेला है।

कहां की रहने वाली हैं: हैदराबाद

माता-पिता क्या करते हैं: मां भाग्य रेड्डी पूर्व एथलीट हैं और पिता पीवी रमन्ना रेड्डी पुलिस में हैं।

उमा छेत्री (23 साल)

रोल- विकेटकीपर

इस वर्ल्ड कप में क्या किया: एक मैच खेला, बैटिंग नहीं आई।

कहां की रहने वाली हैं: असम (बोकाखात)

माता-पिता क्या करते हैं: मां दीपा और पिता लोक बहादुर। दोनों दिहाड़ी मजदूर हैं।

Post Comment

You May Have Missed