एसआरएमएस में अन्तर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण पर कार्यशाला आयोजित

एसआरएमएस में अन्तर्राष्ट्रीय रोग वर्गीकरण पर कार्यशाला आयोजित

बरेली: एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में केंद्रीय स्वास्थ्य सूचना ब्यूरो (सीबीएचआई) लखनऊ के सहयोग से आईसीडी-11 पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की आईसीसी एवं सीबीएचआई की उपनिदेशक दीक्षा सचदेवा, अभिषेक सिंह एवं शेष कुमार मौर्या (कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी) उपस्थित रहे। कार्यशाला में केजीएमयू लखनऊ के कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर एवं विश फाउंडेशन के कंसल्टेंट डॉ. वी. पी. श्रीवास्तव ने आईसीडी-11 कोडिंग तथा स्वास्थ्य सेवाओं में इसके महत्व की प्रतिभागियों को विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला में एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के 100 से ज्यादा फैकल्टी मेंबर, सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट, मेडिकल रिकॉर्ड स्टाफ तथा जनपद बरेली के 15 मेडिकल अधिकारियों ने सहभागिता की। कार्यशाला का आयोजन एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एम. एस. बुटोला एवं मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि इसका समन्वय कम्युनिटी मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार ने किया।

Post Comment

You May Have Missed