Women’s Day 2025: राष्ट्रपति-पीएम और सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, नारी शक्ति को किया नमन  

Women's Day 2025: राष्ट्रपति-पीएम और सीएम योगी ने दीं शुभकामनाएं, नारी शक्ति को किया नमन  

Women’s Day 2025: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शनिवार (8 मार्च) को देश और दुनिया समाज में महिलाओं के योगदान को नमन किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने भी महिलाओं को नमन किया। पीएम ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि हम महिला दिवस के मौके पर नारी शक्ति को नमन करते हैं।

मुख्‍यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट करते हुए लिखा- ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रदेश की नारी शक्ति के सम्मान, अधिकार, समानता एवं सशक्तिकरण हेतु डबल इंजन सरकार पूर्णत: समर्पित है। आइए, हर बेटी, हर बहन और हर माँ को सबल एवं स्वावलंबी बनाने हेतु संकल्पित हों।’

पीएम मोदी ने किया ट्वीट

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- ‘हमारी सरकार हमेशा से नारी सशक्तिकरण की दिशा में काम करती रही है और ये हमारी योजनाओं में भी दिखाई देता है। आज जैसा कि मैंने वादा किया था कि मेरा सोशल मीडिया प्रोफाइल महिलाओं द्वारा संभाला जाएगा, जो आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं।’

राष्ट्रपति मुर्मू ने दीं महिला दिवस की शुभकामनाएं

वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला दिवस के मौके पर साझा संदेश में लिखा- ‘आज हम महिलाओं के योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मना रहे हैं। हम महिलाओं के अधिकारों, समानता और सशक्तिकरण के लिए ठोस प्रयास करने का भी संकल्प लेते हैं। हमारी बहनें और बेटियां अब सीमाओं को लांघ रही हैं। हम महिलाओं को उनकी यात्रा में समर्थन देने का संकल्प लें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पीछे न छूट जाए, वे विभिन्न क्षेत्रों में नए रास्ते बना रही हैं। साथ मिलकर, हम एक लैंगिक समानता वाली दुनिया बना सकते हैं, जहां महिलाएं बिना किसी डर के अपने सपनों को पूरा कर सकें।’

Post Comment

You May Have Missed