उत्तर प्रदेश
देश-दुनिया
राजनीति
Bihar Assembly Elections 2025, Bihar Assembly Results 2025, Bihar election results 2025, Bihar Elections 2025, Bihar Grand Alliance, Bihar News, BJP, Congress, Jansuraj Party, Narendra Modi, Nitish Kumar, Nitish Kumar in Bihar, PM Modi, Rahul Gandhi, RJD, RLD, Tej Pratap Yadav, Tejashwi Yadav, आरएलडी, आरजेडी, कांग्रेस, जनसुराज पार्टी, तेजप्रताप यादव, तेजस्वी यादव, नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, पीएम मोदी, बिहार चुनाव 2025, बिहार चुनाव परिणाम 2025, बिहार महागठबंधन, बिहार में नीतीशे कुमार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, बिहार विधानसभा रिजल्ट 2025, भाजपा, राहुल गांधी
Shailendra Singh
0 Comments
बिहार चुनाव में कौन कहां से जीता?, जनसुराज प्रत्याशी की हार के कारण हार्ट अटैक से मौत
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ गए हैं। इसके मुताबिक एनडीए बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है। एनडीए 202 सीटों पर आगे है। वहीं, महागठबंधन 32 सीटों पर सिमटती दिखाई दे रही है।
वहीं, भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा क्षेत्र के जन सुराज प्रत्याशी चन्द्रशेखर सिंह का शुक्रवार की शाम निधन हो गया। पटना के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जन सुराज प्रत्याशी के अभिकर्ता एवं किसान नेता छोटे सिंह ने दूरभाष पर उनके निधन की पुष्टि की। वे सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक थे। शुक्रवार को चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें 2271 वोट मिले थे।
31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान आया था पहला अटैक
जानकारी के मुताबिक, 31 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान जसुपा उम्मीदवार चन्द्रशेखर सिंह को पहला हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तत्काल पटना के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी था, लेकिन दोपहर बाद उनकी स्थिति बिगड़ती गई। शाम चार बजे उन्हें दूसरा हार्ट अटैक आया और निरंतर प्रयासों के बावजूद शाम सात बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चन्द्रशेखर सिंह तरारी के कुरमुरी गांव के मूल निवासी थे। पूर्व में शिक्षक संघ के सक्रिय पदाधिकारी रहे थे और ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके थे।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 सीटवार रिजल्ट













Post Comment