West Asia War: ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक

West Asia War: ईरान ने बहरीन-कुवैत में US ठिकानों पर दागीं मिसाइलें, अमेरिका का जवाबी अटैक

West Asia War: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की कोशिशों के बावजूद दोनों पक्षों में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. ईरान ने बुधवार (3 जून) को कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइलों से अटैक किया. जवाबी एक्शन में यूएस आर्मी ने ईरान के केशम आईलैंड और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया. US सेंट्रल कमांड ने बयान जारी कर कहा कि तेहरान ने अपने पड़ोसी देशों में ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए, यह सभी नाकाम रहे. कुवैत में ईरान की दागी गई मिसाइलें या तो टारगेट तक नहीं पहुंच पाईं या उनको रास्ते में ही नष्ट कर दिया गया. बहरीन पर भी दागी गई 3 मिसाइलों को यूएस और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट किया.

यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने दावा किया है कि उन्होंने बहरीन में अमेरिकी 5वीं फ्लीट के हेडक्वार्टर और क्षेत्र में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. यह दावा एकदम झूठ है. अमेरिकी सेना पर ईरान के सभी हमले विफल रहे. अमेरिकी सेना सतर्क है और ईरान की किसी भी आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है.’

हमले के बाद कुवैत में अलार्म बज रहे हैं, लोगों से सुरक्षा निर्देशों का पालन करने का निर्देश जारी किया है. कुवैत सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘कुवैती एयर डिफेंस सिस्टम इस समय मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर रहा है. अगर विस्फोट की आवाज सुनाई देती है तो यह एयर डिफेंस सिस्टम से हमलों को रोकने का परिणाम है. सभी से अपील है कि वह संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें.’

Post Comment

You May Have Missed