Weather Update: केदारनाथ में हिमस्‍खलन, 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: केदारनाथ में हिमस्‍खलन, 19 राज्यों में अगले चार दिन भारी बारिश की चेतावनी

Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून के चलते देश के अधिकांश क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश हो रही है। वहीं, बिजली गिरने से उत्‍तर प्रदेश में पांच लोगों की मौत हुई है और सात लोग घायल हुए हैं। असम में ब्रह्मपुत्र और सहायक नदियों में उफान आने से बाढ़ के हालात बिगड़ गए। दो लोगों की जान भी चली गई।

मौसम विभाग ने दिल्ली सहित 19 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट (Weather Update) जारी किया गया है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश,पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़,बिहार, उप-हिमालयी क्षेत्र, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर तीन जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही दिल्ली, ओडिशा, मध्य प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम व त्रिपुरा में छिटपुट स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। वही, भारी बारिश के कारण अहमदाबाद में सड़क धंस गई है।

एक-दो दिन में पूरे देश में पहुंच जाएगा मानसून | Weather Update

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून पंजाब, पश्चिम राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ा है। इसने उत्तर प्रदेश, जम्मू और हिमाचल प्रदेश के सभी भागों को कवर कर लिया है। अगले दो से तीन दिन में पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के शेष भागों में पहुंचते ही मानसून पूरे देश को कवर कर लेगा।

वहीं, मौसम विभाग ने दिल्ली में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है। इससे अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

Post Comment

You May Have Missed