Weather News: UP में भीषण गर्मी से फूल रहा दम, जानें कब पड़ेंगी प्री-मानसून की फुहारें

Weather News: UP में भीषण गर्मी से फूल रहा दम, जानें कब पड़ेंगी प्री-मानसून की फुहारें

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक प्रचंड गर्मी का प्रकोप बरकरार है। बीते कई दिनों से हो रही भीषण गर्मी से लोगों का दम फूलने लगा है। सड़कें भट्ठी की तरह तप रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल 15 जून तक झुलसा देने वाली गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालाँकि, रविवार से प्रदेश के पूर्वी हिस्से से प्री-मानसून आने से बूंदाबांदी की शुरुआत के आसार हैं। 16 जून से पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में बूंदाबांदी के संकेत हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 जून तक हीट वेव की परिस्थितियां है। इसके बाद 16 जून से पश्चिम व पूरब दोनों संभागों में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी से राहत मिलने के आसार हैं। मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, कानपुर देहात, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत,  बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी व आसपास के इलाकों में लू जैसे हालात रहेंगे।

इन जिलों में गरजचमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना

चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं एवं आसपास के इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Post Comment

You May Have Missed