Weather: ठंड फिर दिखाएगी असर, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Weather: ठंड फिर दिखाएगी असर, कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

Today Weather Update: ठंड के धीरे-धीरे विदा होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को एक बार फिर झटका लगने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने 22 से 25 जनवरी के बीच उत्तर भारत समेत देश के 9 राज्यों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। सुबह के समय घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

9 राज्यों में तेज आंधीबारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक, 22 से 25 जनवरी के दौरान हरियाणा, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 22 से 24 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। 20 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में बिजली कड़कने के साथ बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। 22 से 25 जनवरी के बीच पंजाब में छिटपुट से लेकर व्यापक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा 20, 21 और 23 जनवरी को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

यूपी में शीतलहर और बारिश

उत्तर प्रदेश में 20 जनवरी को 10 से ज्यादा शहरों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, बरेली, बाराबंकी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद और मेरठ में सुबह के समय 10–15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 22 से 25 जनवरी के बीच मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Post Comment

You May Have Missed