उत्तर प्रदेश
राजनीति
Meteorological Department, rain alert, Rain in UP, rain warning, rain warning in UP, thunderstorm warning, UP Meteorological Department, UP News, आंधी-बारिश की चेतावनी, बारिश का अलर्ट, बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग, यूपी में बारिश, यूपी में बारिश की चेतावनी, यूपी मौसम विभाग
Shailendra Singh
0 Comments
UP के 51 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी, कई जगहों पर ओले गिरने का अलर्ट
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्री मानसूनी से तराई और पश्चिमी यूपी में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद अब शनिवार को बारिश का विस्तार पूर्वी यूपी में दिखेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 51 जिलों में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बूंदाबादी की चेतावनी जारी की है। तराई के 38 जिलों में 40 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट है। कहीं-कहीं वज्रपात की भी संभावना है।
शुक्रवार को दिल्ली से सटे जिलों, बुंदेलखंड और तराई वाले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर आदि जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। वहीं महाराजगंज में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान प्रदेश में विभिन्न जगहों पर 40 से 60 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं भी चलीं।
31 मई को कई जिलों में बारिश के संकेत
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को भी पूर्वी और तराई हिस्से में तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी के संकेत हैं। रविवार से पूरे प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होगी। शुक्रवार को प्रयागराज में प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
इन जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी
प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में।



Post Comment