भारत पहुंचे Vladimir Putin, PM Modi ने किया रिसीव, देखिए वीडियो

भारत पहुंचे Vladimir Putin, PM Modi ने किया रिसीव, देखिए वीडियो

PM Modi and Vladimir Putin: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं। पुतिन का विमान करीब शाम सात बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर लैंड हुआ है। आपको बता दें कि व्लादिमीर पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा पर आए हैं। उनकी इस यात्रा पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है। भारत पहुंचने पर एयरपोर्ट पर व्लादिमीर पुतिन का भव्य स्वागत किया गया है।

पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के स्वागत में पालम एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट लगाया गया था। पीएम मोदी उनके स्वागत के लिए पहले से ही एयरपोर्ट पर पहुंच गए थे। व्लादिमीर पुतिन जब विमान से बाहर निकले तो पीएम मोदी ने गले लगाकर पुतिन का स्वागत किया।

पीएम मोदी होस्ट करेंगे डिनर

आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 4 साल के लंबे अरसे के बाद भारत के यात्रा पर आ रहे हैं। रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध के बीच पुतिन भारत दौरे पर हैं। ऐसे में पीएम मोदी और पुतिन के ऊपर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। बता दें कि पीएम मोदी पुतिन के लिए डिनर होस्ट करेंगे। कल शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी और संयुक्त बयान जारी किया जाएगा।

इन मुद्दों पर हो सकती है बात

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच कई बड़ी डिफेंस डील संभव है। दोनों देशों के बीच ब्रह्मोस के एडवांस वर्जन पर समझौता हो सकता है। ब्रह्मोस का एडवांस वर्ज़न पहले से भी ज्यादा घातक होगा। इसके अलावा दोनों देशों के बीच SU-57 लड़ाकू विमान, S-400 और S-500 एयर डिफेंस सिस्टम पर भी डील हो सकती है। दोनों नेताओं के बीच रूस से तेल खरीद को लेकर भी बात होने की संभावना है।

Post Comment

You May Have Missed